फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 15 August: इन मूलांक वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें आज का अंक राशिफल

Sat, 15 Aug 2026 12:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

15 August Numerology Prediction: 15 अगस्त 2026 का अंक ज्योतिष आपके लिए कैसा रहेगा? मूलांक के आधार पर आज करियर, धन, कारोबार और रिश्तों से जुड़े मामलों में क्या बदलाव आ सकते हैं, जानें आज का अंक भविष्यफल और अपना शुभ अंक।
विज्ञापन
1 of 9
15 August Numerology Prediction - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
आज दिन खास रहेगा। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए बातचीत साथी से करेंगे। निवेश करने के लिए किसी योजना हिस्सा बन सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति के साथ अपनी भावनाएं साझा करने से मन हल्का महसूस हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 10
विज्ञापन

2 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। कोई मन की इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपसी सहयोग और समझदारी से घरेलू मामलों में सुखद स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 6
विज्ञापन

3 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
छात्रों के लिए दिन मुख्य रूप से खास रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षकों का साथ मिलेगा। अपनी मेहनत और एकाग्रता बनाए रखने के लिए आज स्वयं पर काम करेंगे। इस दौरान प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी रहेगा। वहीं,  नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ सकता है, जिससे अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

5 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में लाभदायक सौदे सामने आ सकते हैं। करियर में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना हो सकती है। इसके अलावा काम को लेकर नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज आत्मविश्वास और ऊर्जा आपके पक्ष में रहेगी। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
कार्यों में गति बनी रहेगी, हालांकि कुछ देरी भी संभव है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आएंगी। सेहत परेशान कर सकती है, इसलिए मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लाभ कमाने में सफल होंगे।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नील

8 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
सामाजिक रूप से दिन अच्छा रह सकता है। खाली समय का आनंद लेंगे और अपने व्यक्तित्व से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। लोगों के साथ बातचीत में सकारात्मक अनुभव मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से सुखद रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

9 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक अनुभव लेकर आ सकता है। रिश्तों में समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें