फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 14 August: मूलांक 4 और 7 वालों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Fri, 14 Aug 2026 06:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

14 August Numerology Prediction: 14 अगस्त 2026 का अंक ज्योतिष आपके लिए कैसा रहेगा? मूलांक के आधार पर आज करियर, धन, कारोबार और रिश्तों से जुड़े मामलों में क्या बदलाव आ सकते हैं, जानें आज का अंक भविष्यफल और अपना शुभ अंक।
विज्ञापन
1 of 10
14 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish 14 August 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार 14 अगस्त 2026 का दिन मेहनत, अनुशासन और व्यावहारिक फैसलों पर जोर देने वाला रहेगा। आज की तारीख का योग 1+4+0+8+2+0+2+6 = 23, और 2+3 = 5 होता है। इसलिए आज का भाग्यांक 5 रहेगा। अंक 5 को बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है, जो बुद्धि, संवाद, निर्णय क्षमता और बदलाव का प्रतीक है। ऐसे में आज बातचीत, करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार 14 अगस्त 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोगों की आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। हालांकि, सेहत को लेकर लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। निवेश से जुड़ी किसी योजना में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और घर में किसी नई वस्तु के आने से खुशी का माहौल बनेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है, लेकिन व्यापार में लाभ के अवसर भी बनेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। अपनी दिनचर्या में योग या हल्के व्यायाम को शामिल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आय बढ़ाने के लिए नए लोगों से संपर्क और नेटवर्किंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कारोबारी भविष्य की किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा और पढ़ाई में अच्छे अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज भाग्य आपका पूरा साथ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी या बॉस प्रभावित होंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। कोई मित्र निवेश से जुड़ी सलाह या योजना आपके सामने रख सकता है। हालांकि, अतीत में की गई किसी गलती को दोहराने से बचें और उससे मिली सीख को आगे बढ़ने का आधार बनाएं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी कारोबार या नए काम की योजना बना सकते हैं। हालांकि, फिलहाल निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है। सही और गलत के बीच अंतर समझने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी। कला और नृत्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज कारोबार से जुड़े किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ मिलकर निवेश को लेकर चर्चा कर सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए लाभदायक रहेगा और इससे भविष्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बेवजह के गुस्से से बचें और परिस्थितियों को शांत दिमाग से संभालें।
शुभ अंक- 67
शुभ रंग- हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने का अच्छा अवसर हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। दिन आपको काम में सफलता के साथ अपनी पसंद के अनुसार समय बिताने का अवसर भी देगा। विद्यार्थियों की किसी नए विषय या काम में रुचि बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- भूरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ मिलकर किसी निवेश की योजना बन सकती है और भाग्य का भी सहयोग मिलेगा। हालांकि, सोना, चांदी या वाहन खरीदने में जल्दबाजी करने से बचें। किसी भी बड़े सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी जरूरी बातों की अच्छी तरह जांच कर लें।
शुभ अंक- 28
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज कारोबार में आर्थिक योजनाओं और लेन-देन पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। घर में किसी नई वस्तु के आने से खुशियां बढ़ सकती हैं और सुख-सुविधाओं में भी इजाफा होगा। प्रेम संबंधों में चल रही किसी परेशानी को समय रहते बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते से जुड़ा कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें