फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 14 नवंबर: मूलांक 1 सहित इन जातकों का दिन रहेगा शानदार, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल

Fri, 13 Nov 2026 05:01 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन और कौन-सा अंक चमकाएगा आपकी किस्मत? पढ़ें आज का अंक भविष्यफल।
विज्ञापन
1 of 10
Numerology Prediction in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Numerology Prediction in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार, सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ मूलांक के जातकों को करियर और कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं, तो कुछ को रिश्तों में प्रेम और खुशियां मिलेंगी। वहीं, कुछ लोगों को चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का दैनिक अंक राशिफल और सभी मूलांक वालों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग।
शुक्र मार्गी 2026: 14 नवंबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
मूलांक 1 वालों को धन लाभ होगा। करियर में आगे बढ़ने और तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा वेतन वृद्धि या आय में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

3 of 10
Numerology Prediction in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। रिश्तों में स्पष्टता आएगी और आप मुश्किल परिस्थितियों को समझदारी से संभालने में सफल रहेंगे। निवेश के लिए किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया

4 of 10
Numerology Prediction in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और कार्यक्षमता में भी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 89
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 10
Numerology Prediction in Hindi - फोटो : adobe stock
मूलांक 4
व्यापार से जुड़ी किसी डील के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें। वाहन या मकान खरीदने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
Numerology Prediction in Hindi - फोटो : adobe stock
मूलांक 5
कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज कुछ नए लोगों से आप मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के भी योग हैं। छात्रों की पढ़ाई में मन लगेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीच
विज्ञापन

7 of 10
Numerology Prediction in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 6
ऑनलाइन खरीदारी के दौरान कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। जीवन में कई सारे रंग आपको दिखेंगे। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
शुभ अंक-8
शुभ रंग- हरा

8 of 10
Numerology Prediction in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 7
व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई शुभ खबर मिलने के योग हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत रहेगी।
शुभ अंक- 36
शुभ रंग- नीला

9 of 10
Numerology Prediction in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। हालांकि, यात्रा के दौरान और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। जल्दबाजी में आपको निवेश करने से बचना होगा। पढ़ाई में छात्रों को कामयाबी मिलेंगी। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
Numerology Prediction in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 9
किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आज के दिन कुछ अधूरे काम पूरे होंगे जिससे आपको सफलता मिलेगी। साथ ही, पुरानी योजनाओं को भी आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें