फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 12 नवंबर: इन 4 मूलांक के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, नौकरी में दिखेगा बड़ा बदलाव

Wed, 11 Nov 2026 04:47 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल। करियर, कारोबार, धन, प्रेम और सेहत के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? साथ ही जानें आज का शुभ अंक और शुभ रंग।
विज्ञापन
1 of 10
Today Numerology Prediction 12 November 2026 - फोटो : अमर उजाला
Today Numerology Prediction 12 November 2026: 12 नवंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है और आज आपके लिए क्या खास संदेश लेकर आया है? कुछ मूलांक के जातकों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ के जीवन में अहम बदलाव आने के योग हैं। इसके अलावा, क्या आज नौकरी और कारोबार में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे? आइए जानते हैं, मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपनी बातचीत के तरीके पर ध्यान दें। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिल सकती है। इसके अलावा धन को लेकर नई योजना आप बनाएंगे।
शुभ अंक: 16
शुभ रंग: आसमानी
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 2
दिन आपके लिए कोई बड़ा बदलाव भी लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास दूसरों को प्रभावित कर सकता है। परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता का माहौल बनेगा।
शुभ अंक: 13
शुभ रंग: आसमानी

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 3
विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव आपके लिए आ सकता है। नए लोगों से आप मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 29
शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 4
मूलांक 4 वालों को बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों को नई योजना का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त होगा। आज यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 6
व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। घर में किसी शुभ आयोजन की चर्चा से माहौल खुशनुमा हो सकता है। नए संबंध बनाने के साथ पुराने संपर्कों को भी मजबूत करने का प्रयास करें। हालांकि, आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग: ग्रे

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 7
कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर तलाशने के लिए दिन उपयोगी रह सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 8
प्रेम संबंधों में अपनी बात स्पष्ट रखें और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने या अपनी बात जबरदस्ती मनवाने से बचें। धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 9
संपत्ति या निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। संतान से जुड़ी कोई बात खुशी दे सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गहरा नीला

शुक्र मार्गी 2026: 14 नवंबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें