फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 04 January: मूलांक 1 और 6 वालों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sat, 04 Jan 2025 01:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 10
04 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 04 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 1
सरकारी कर्मचारी के लिए दिन उत्तम है। पदोन्नति हो सकती है। आभूषण और ज्वैलरी की शापिंग कर सकते हैं। यात्रा भी हो सकती है। पिता के साथ चला आ रहा विवाद खत्म होगा। घूमने, फिरने व पिकनिक आदि की योजना बना सकते हैं। 
शुभ अंक- 3  
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 2
संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। व्यर्थ के तर्क वितर्क में समय नष्ट न करें। खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाएं गति पकड़ेंगी। पार्टी व समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। अपने परिवार से आपको भावनात्मक लगाव रहेगा। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 3
मानसिक तनाव खत्म हो सकते हैं। दिमाग में शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आ रहीं दिक्कतें दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के लिए रोमांटिक दिन है।  
शुभ अंक- 2    
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 4 
कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। सच्चे लोगों से आपका संपर्क बनेगा। कामकाज व आजीविका में आप अच्छे तरीके से व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता में भी अपने परिवार को प्यार देंगे। स्थितियों में बदलाव के साथ बेहतर समय की आशा है। 
शुभ अंक- 10  
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 5
आपका स्वास्थ्य आज खराब रह सकता है। योग, व्यायाम प्राणायाम आदि का ध्यान रखें। व्यापार में टैक्स संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहेंगे। 
शुभ अंक -2 
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 6 
आप अपने व्यवहार व कार्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। आत्म मंथन का समय है। मेहमानों का आगमन होगा व उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में आय के अतिरिक्त स्त्रोत बन सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 7 
सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से परेशानी उत्पन्न होगी।
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- सिलवर

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 8
व्यापार में नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आज राजनीतिक लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आप दोगुने जोश के साथ अपने कार्यों में डटे रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव के कारण दूसरों का भला हो सकता है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग-  लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 9
आज आप काम में लापरवाही करेंगे तो, शत्रुओं को आपके खिलाफ बोलने का मौका मिल जाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बड़ी ही गंभीरता से करेंगे। जीवनसाथी से संबंधो में सरलता व सहजता आएगी। 
शुभ अंक- 8  
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें