फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 और 6 वालों को मिल सकती हैं खुशखबरी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 03 Jan 2025 07:19 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish 03 January 2025 - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 03 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज किसी दुःख या झटके से आप उदास महसूस कर सकते हैं। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। धन संबंधित काम को लेकर अपनी बहन से बातचीत कर सकते हैं। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा। यात्रा के योग है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा, इसलिए संयम रखें। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा। पिताजी को आप पर नाज होगा।  निवेश में मनचाहा लाभ पा सकते हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आपको अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी। मनचाहे परिणाम पाने के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर विचार करें। कोई इंवेस्टमेंट आप सोच समझकर करें, तो बेहतर रहेगा। विदेश जाने की योजनाएं बना सकते हैं।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉयलेट
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
सरकारी नौकरी पाने के लिए अभी और कड़ी मेहनत करनी होगी। दोस्ती का अनुभव आपका शानदार रहने वाला है। परिवार में चल रही समस्याएं किसी बड़े के साथ के कारण समाप्त होगी। निवेश करने के लिए पिताजी से बात करेंगे। नौकरी में प्रमोशन की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपके काम अचानक से बनेंगे और बिगड़ेंगे। नौकरी में समस्या आ सकती है। बॉस से किसी विषय पर बहस हो सकती। परिवार में किसी वस्तु के आगमन से मन पहले से बेहतर होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपको प्रियजनों से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज काम या प्रोजेक्ट के साथ-साथ किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।  माता-पिता से वित्तीय सहायता मिलेगी। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। 
शुभ अंक-3 
शुभ रंग- लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज जीवनसाथी के साथ किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। संतान नौकरी के लिए विदेश जा सकती हैं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नारंगी 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी और आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। व्यापार में नई नीतियां बनाएंगे, जिससे भविष्य में लाभ की प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
निवेश के लिए दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते है, तो माता-पिता से बात करें। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल होंगे। विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-सफेद




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें