फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology 2025: वर्ष 2025 में इस मूलांक के लोगों की बदलेगी किस्मत, मंगलदेव की रहेगी विशेष कृपा

Sat, 14 Dec 2024 07:00 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्रदान करता है। जन्मतिथि से निकाला गया मूलांक, व्यक्ति के व्यक्तित्व और भाग्य का संकेत देता है।
विज्ञापन
1 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : Amar Ujala
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, आने वाला साल 2025 मूलांक 9 के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल मंगल ग्रह की विशेष कृपा इन जातकों पर बनी रहेगी, जिससे इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जैसा कि हम जानते हैं, हर साल का एक मूलांक होता है। उदाहरण के लिए 2024 का जोड़ 8 होता है इसलिए इसका मूलांक 8 है, ठीक वैसे ही वर्ष 2025 का जोड़ 9 होता है, और 9 मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल ग्रह को शक्ति, साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल ग्रह का वर्ष 2025 में मूलांक 9 के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आने वाला साल 9 मूलांक के लोगों के किए बहुत फलदायक रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि 2025 में मूलांक 9 के जातकों के लिए किन क्षेत्रों में दरवाजा खोलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
किस दिन जन्में लोगों का होता है 9 मूलांक?
जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। ये जातक बेहद मेहनती, दृढ़ निश्चयी और लक्ष्य-उन्मुख होते हैं। मंगल ग्रह के प्रभाव से इनमें नेतृत्व क्षमता भी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
2025 में मूलांक 9 के जातकों के लिए क्या है खास
इस साल मूलांक 9 के जातकों को करियर में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा। उन्हें प्रमोशन, वेतन वृद्धि और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले मूलांक 9 के जातकों के लिए यह साल लाभदायक रहेगा। उन्हें नए व्यापारिक सौदे मिल सकते हैं और व्यापार में वृद्धि हो सकती है।

4 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
मंगल ग्रह के प्रभाव से मूलांक 9 के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उन्हें किसी तरह की गंभीर बीमारी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पैसों की तंगी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए कर सकते हैं ये उपाय
मंगल ग्रह को शनि देव का मित्र माना जाता है। इसलिए हनुमान जी की पूजा करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं। मंगलवार का व्रत रखने से भी मंगल देव प्रसन्न होते हैं। दान करने से भी मंगल देव प्रसन्न होते हैं। मंगल ग्रह का रंग लाल होता है। इसलिए लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें