फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 22 अक्तूबर 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 22 Oct 2021 07:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1 
अपनी गलतियों को बार बार न दोहराएं। आपके कार्यस्थल में तनावपूर्ण वातावरण हो सकता है। शांति बनाएं रखने का प्रयास करें ।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग-गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
आज आपका दिन बहुत ही शुभ है। आपके कार्यस्थल में कुछ बदलाव होने की सम्भावना है। आय का नया स्रोत मिलने की सम्भावना है। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- वायलेट 

4 of 10
number
अंक 3 
रियल एस्टेट में लाभकारी डील के लिए आज का दिन शुभ है। आज भाग्य हर तरह से आपका साथ देगा।  
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- सिल्वर
 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
आज के दिन के लिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से समझौता न करें। आपको अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।  
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- कत्थई 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5  
अपनी समस्याओं को हल करने के लिए आपको रिश्तेदार से मदद लेनी चाहिए।  अपने संबंध में सुधार लाने के लिए उसमें ध्यान देने की ज़रूरत है।  
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- ग्रे 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6  
आपका नया व्यापार काफी सुगमतापूर्वक आगे बढ़ने की संभावना है। लेकिन बिना किसी वैध कारण के लिए ज्यादा उत्साहित न हो,शांति बनाये रखें।  
शुभ अंक  2 
शुभ रंग- गोल्डन 

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7  
आपको अपने कार्यस्थल में कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत है। कोई आपके साथ विश्वासघात कर रहा है । महत्वपूर्ण लेन-देन के उचित दस्तावेजों को बनाए रखें, थोड़ा सतर्क रहें। 
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग-नीला 

 

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8  
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। जो आपके दिल के बहुत ज्यादा करीब हैं उससे किया गया वादा जरूर पूरा करें, उसे धोखे में न रखें।  
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग-हरा
 

 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9 
लंबित मामलों को हल करने के लिए काफी ज्यादा समय लग सकता है। आप कुछ अच्छे कार्यों पर पैसा खर्च कर सकते हैं, यह आपकी तरफ से गुप्त दान होगा।  
शुभ अंक- 4  
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें