फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 2020: नए साल में ये अंक वाले रहें सावधान, बड़ी समस्याओं से जूझते बीतेगा साल

Tue, 24 Dec 2019 11:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अंक ज्योतिष 2020 - फोटो : ank jyotish 2020
अंक ज्योतिष 2020 (Numerology 2020)- अंक ज्योतिष के हिसाब से साल 2020 राहु का साल है। इसलिए नए साल में सभी मूलांकों पर राहु का प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार, राहु ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति की किस्मत चमकती है। समाज में मान-सम्मान, यश आदि प्राप्त होता है। लेकिन इसके बुरे प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। नए साल में ऐसे पांच मूलांक हैं जिनपर राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये मूलांक इस प्रकार हैं..
विज्ञापन

2 of 6
number
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)
मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ऐसे व्यक्ति शांत और भावुक स्वभाव के होते हैं। हालांकि उनके मन में चंचलता रहती है। इस वर्ष आपको अपने करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन की जहां तक बात है उसमें आपको नए साल में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक जीवन में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
number
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)
मूलांक 3 का स्वामी गुरु बृहस्पति है। इस मूलांक के लोग स्वाभिमानी, विचारक, दूरदृष्टा और ज्ञानी होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक जीवन अच्छा बीतेगा। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। इस वर्ष आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने विवेक के साथ-साथ अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। 

4 of 6
number
मूलांक 5 (जन्म की तारीख 5, 14, 23)
इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध ग्रह के प्रभाव वाले जातक संवाद शैली के धनी होते हैं। ये बुद्धिमान, चतुर और हाजिर जवाबी होते हैं। इस वर्ष मूलांक 5 वाले अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे, किंतु आप परिस्थिति को संभालने में सक्षम होंगे। अगर किसी से प्यार है तो उसे आप अपने दिल की बात कह सकते हैं उत्तर सकारात्मक मिलेगा। आर्थिक जीवन में बैलेंस बनाने की आवश्यकता होगी। ज़रुरत से ज्यादा धन खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। उनके साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। पढ़ाई के लिए यह साल अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
number
मूलांक 7 (जन्म की तारीख 7, 16, 25)
इस मूलांक का स्वामी केतु है। मूलांक 7 वाले व्यक्ति स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। ये असामान्य व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ये शांत चित्त नहीं बैठते है और कुछ न कुछ करने की सोचते रहते हैं। ये बदलाव के लिए उत्सुक रहते हैं। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। अगर शोध के स्टूडेंट हैं तो यह वर्ष आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। करियर-व्यापार में तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में तनाव रहने की संभावना है। आर्थिक जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन दोस्तों की मदद से आपको उसमें कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
number
मूलांक 8 (जन्म की तारीख 8, 17, 26)
इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि है। ऐसे व्यक्ति कम बोलने वाले होते हैं। लेकिन इनकी एकाग्र क्षमता काफी अच्छी होती है। इस मूलांक के जातक धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ते हैं। ये किसी एक विषय में जानकार होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए सामान्य है। मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस वर्ष आपको मुनाफा होगा लेकिन उस मुनाफे से आप अधिक संतुष्ट नहीं होंगे। आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आमदनी अच्छी होगी परंतु उस अनुपात में आपके खर्चों में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियां आएंगी। घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कार्य के साथ-साथ खुद के लिए भी समय निकालें और अपनी सेहत पर ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें