फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career Horoscope 2020: साल 2020 में नौकरी को लेकर सावधान रहें इस राशि के लोग, लग सकता है झटका

Tue, 24 Dec 2019 11:21 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करियर राशिफल 2020 (Career Rashifal 2020) - नौकरी और व्यापार को लेकर नया साल किसी के लिए अच्छा, तो किसी के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा। आज हम करियर राशिफल 2020 की मदद से यह जानेंगे कि नए साल में किन राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी 5 राशियां हैं जिनको वर्ष 2020 में नौकरी-व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस राशिफल में आपको उन परेशानियों को दूर करने का उपाय भी बताया जा रहा है। ये उपाय आपके बहुत काम आएंगे। आप अपने करियर को बेहतर बना पाने में सफल होंगे। आइए जानते हैं ऐसी कौनसी राशियां जिन्हें करना पड़े नौकरी में दिक्कतों का सामना...
विज्ञापन

2 of 6
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन
करियर राशिफल 2020 के अनुसार, यह वर्ष आपके करियर के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपको इस साल नौकरी में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। इस वर्ष समय आपकी परीक्षा लेगा। इसलिए असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि उनसे सीख लें। इस वर्ष कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना ही आपके लिए उचित होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिले तो उसे सहज स्वीकार करें।
उपाय - उत्तम गुणवत्ता का पन्ना रत्न धारण करें।
विज्ञापन

3 of 6
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क
कर्क राशि के जातकों का नए साल में करियर जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य की अपेक्षा अपनी मेहनत से आप नौकरी क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। यदि आप अपने नौकरी जीवन को शानदार बनाना चाहते हैं तो अपने सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाएं। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। नौकरी को केवल नौकरी की तरह ही न समझें बल्कि इसे अपना पैशन समझें। 
उपाय - दो मुखी रुद्राक्ष या फिर खिरनी की जड़ी धारण करें।

4 of 6
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला
करियर राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करना होगा। इस साल आपको अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर अधिक ध्यान देना होगा। इससे आप कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाने में कामयाब होंगे और बेबाकी के साथ अपने नए विचारों को सीनियर अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।
उपाय - शुक्रवार को छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें। उन्हें सफेद रंग की मिठाई प्रसाद में दें। 
विज्ञापन

5 of 6
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक
नौकरी-पेशा के लिए साल 2020 मिलाजुला रह सकता है। इस दौरान आपका कभी अपने कार्यक्षेत्र में कमजोर पड़ेंगे तो आपका साहस और आत्मविश्वास आपको नया मार्ग दिखाएगा। कुछ मामलों में भाग्य भी आपका साथ देगा। अपने कार्य के परिणाम को लेकर हताश होने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि आपको उससे सीख लेने की आवश्यकता होगी।
उपाय - प्रत्येक मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ
नौकरी-व्यापार में आपको इस वर्ष आपको अपने पर निराशा हाथ लग सकती है। अपने कार्य को लेकर आपके मन में हीन भावना आ सकती है। ऐसी स्थिति में खुद को संभालें और धैर्य न खोयें। यदि आप इस साल पार्टनरशिप में कोई कारोबार शुरु करते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसके लिए अप्रैल-जून का महीना अच्छा है।
उपाय - नीलम रत्न धारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें