Lucky colour For Zodiac Sign: जानें 2026 में आपकी चंद्र राशि के अनुसार कौन-सा रंग आपके लिए सबसे शुभ रहेगा और कैसे सही रंगों का उपयोग करके आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और सौभाग्य आकर्षित कर सकते हैं।
Rashi Anusar Lucky Colour 2026: रंग केवल हमारी आंखों को भाने के लिए नहीं होते, बल्कि ये हमारी ऊर्जा, मानसिक स्थिति और जीवन के अनुभवों पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं। सुबह की धूप का पीला रंग खुशी और उत्साह भरता है, वहीं समंदर का नीला रंग मन को शांति और ठहराव देता है। इसी तरह, हर रंग की अपनी एक विशेषता होती है, जो हमारे मूड, सोच और यहां तक कि हमारी किस्मत पर भी असर डालती है। नए साल की पहली सुबह कैसी हो ? जानिए वे काम जो पूरे साल आपके जीवन में शुभता को बढ़ाते हैं
अगर हम पहले से जान लें कि 2026 में हमारी चंद्र राशि के लिए कौन-सा रंग सबसे शुभ रहेगा, तो हम इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल करके सकारात्मकता और सफलता को आकर्षित कर सकते हैं। चाहे वह कपड़ों का चुनाव हो, घर की सजावट हो या अन्य छोटे-छोटे दैनिक उपयोग, सही रंग हमारे लिए पूरे साल ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आता है। अब आइए, चंद्र राशि के अनुसार जानते हैं कि 2026 में आपका शुभ रंग कौन-सा रहेगा। Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त और दान का महत्व
विज्ञापन
2 of 13
2026 सूर्य के प्रभाव वाला साल है, इसलिए इस साल अग्नि तत्व की ऊर्जा ज्यादा रहेगी।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातक मुख्य रूप से मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं। 2026 सूर्य के प्रभाव वाला साल है, इसलिए इस साल अग्नि तत्व की ऊर्जा ज्यादा रहेगी। यह ऊर्जा बहुत शक्ति और आत्मविश्वास देती है, लेकिन अनियंत्रित होने पर गुस्सा और अधीरता भी बढ़ा सकती है। इसलिए इस साल मेष राशि के जातकों के लिए नारंगी, मरून और हल्का गोल्डन रंग शुभ रहेंगे। ये रंग न केवल आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे, बल्कि क्रोध और तनाव को भी कम करने में मदद करेंगे। यदि आप अपने कपड़ों, कार्यस्थल या घर की सजावट में इन रंगों को शामिल करेंगे, तो पूरे साल ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
2026 में शुक्र ग्रह की शुभ ऊर्जा आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगी।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो सौंदर्य, आकर्षण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। 2026 में शुक्र ग्रह की शुभ ऊर्जा आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगी। आपके लिए गुलाबी, हरा और सफेद रंग विशेष रूप से शुभ हैं। ये रंग न केवल आपके संबंधों में मिठास और सामंजस्य बढ़ाएंगे, बल्कि करियर और धन संबंधी मामलों में भी लाभ पहुँचाएंगे। घर और ऑफिस में इन रंगों का इस्तेमाल करने से आपकी सकारात्मक ऊर्जा और आकर्षण में इजाफा होगा।
4 of 13
2026 में मिथुन राशि वालों के लिए सबसे शुभ रंग होंगे।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक बुध ग्रह के अधीन होते हैं, जो ज्ञान, बुद्धि और संवाद का प्रतीक है। 2026 में मिथुन राशि वालों के लिए सबसे शुभ रंग होंगे ग्रीन और हल्का पीला खासकर पत्तों जैसा हल्का हरा, जिसमें पीलेपन की झलक हो। ये रंग आपकी बातचीत, निर्णय क्षमता और समझदारी को मजबूत करेंगे। अगर आप अपने कपड़े या एक्सेसरीज़ में इन रंगों को शामिल करेंगे, तो आपका मनोबल बढ़ेगा और आप हर परिस्थिति में सहज और संतुलित रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
इस साल आपके लिए सिल्वर और लेमन (हल्का पीला) रंग शुभ रहेंगे।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि चंद्रमा के प्रभाव में होती है, जो भावनाओं और संवेदनशीलता का प्रतीक है। चंद्रमा जल तत्व से जुड़ा होता है, इसलिए यह राशि अधिक संवेदनशील और भावुक होती है। 2026 में सूर्य की गर्म ऊर्जा अधिक रहेगी, जिसे संतुलित करना जरूरी है। इस साल आपके लिए सिल्वर और लेमन (हल्का पीला) रंग शुभ रहेंगे। ये रंग आपके मन को शांत रखेंगे और आत्मबल बढ़ाएंगे। इनके प्रयोग से आप भावनात्मक स्थिरता बनाए रख पाएंगे और हर परिस्थिति में संयमित रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
यह साल आपके लिए महत्वपूर्ण और ऊर्जा से भरपूर रहेगा।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक सूर्य ग्रह के अधीन होते हैं और 2026 सूर्य का वर्ष माना जा रहा है। इसलिए यह साल आपके लिए महत्वपूर्ण और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपके लिए शुभ रंग होंगे पीला, सरसों, लाल और मरून। ये रंग आपकी चमक, नेतृत्व क्षमता और आकर्षण को बढ़ाएंगे। इन रंगों का इस्तेमाल करके आप अपने व्यक्तित्व और प्रभाव को और भी मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
2026 में कन्या राशि वालों के लिए हल्के और सादे रंग शुभ होंगे।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक बुध ग्रह के प्रभाव में आते हैं, जो बुद्धि, तर्क और विश्लेषण का प्रतीक है। 2026 में कन्या राशि वालों के लिए हल्के और सादे रंग शुभ होंगे। जैसे क्रीम, बेज और हल्का ऑफ-व्हाइट। ये रंग आपके मन को स्थिर रखेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बढ़ाने में मदद करेंगे। इन रंगों का इस्तेमाल आपकी मानसिक संतुलन बनाए रखेगा और आपको पूरे साल सफलता की दिशा में मार्गदर्शन देगा।
8 of 13
2026 में तुला राशि वालों के लिए लैवेंडर, पीच, बेबी पिंक और हल्के गुलाबी रंग विशेष रूप से शुभ रहेंगे।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातक शुक्र ग्रह के प्रभाव में होते हैं, जो सुंदरता, आकर्षण और संतुलन के प्रतीक हैं। 2026 में तुला राशि वालों के लिए लैवेंडर, पीच, बेबी पिंक और हल्के गुलाबी रंग विशेष रूप से शुभ रहेंगे। ये रंग आपके व्यक्तित्व को निखारेंगे और संबंधों में मिठास तथा सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में भी ये रंग लाभदायक साबित होंगे और करियर में सकारात्मक परिणाम दिलाने में योगदान करेंगे। अपने कपड़ों, घर की सजावट या कार्यस्थल पर इन रंगों का उपयोग करके आप पूरे साल ऊर्जा और संतुलन बनाए रख सकते हैं।
9 of 13
2026 में अग्नि तत्व की ऊर्जा अधिक रहेगी, इसलिए ठंडे और हल्के रंगों का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक मंगल ग्रह के अधीन होते हैं, जो शक्ति, साहस और गहरी मानसिक क्षमता के प्रतीक हैं। 2026 में अग्नि तत्व की ऊर्जा अधिक रहेगी, इसलिए ठंडे और हल्के रंगों का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस साल आपके लिए शुभ रंग होंगे सफेद, क्रीम, बेज और लेमन (हल्का पीला)। ये रंग आपके क्रोध और तनाव को नियंत्रित करेंगे, मानसिक शांति प्रदान करेंगे और ध्यान क्षमता को बढ़ाएंगे। इनके इस्तेमाल से आप पूरे साल मानसिक संतुलन बनाए रख पाएंगे और अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
10 of 13
2026 आपके लिए बदलावों और नए अवसरों का साल होगा।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातक गुरु ग्रह के प्रभाव में होते हैं, जो ज्ञान, आध्यात्मिकता और भाग्य के कारक माने जाते हैं। 2026 आपके लिए बदलावों और नए अवसरों का साल होगा। इस साल आपके लिए शुभ रंग होंगे पीला, सरसों और हल्का गोल्डन। इन रंगों के प्रयोग से आपका भाग्य मजबूत होगा, मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी और आप निर्णय लेने में अधिक सक्षम रहेंगे। अपने रोजमर्रा के जीवन में इन रंगों को शामिल करने से आप सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह बनाए रख पाएंगे।
11 of 13
2026 में मकर राशि वालों के लिए भूरा, सरसों, ग्रे और नेवी ब्लू रंग बेहद शुभ रहेंगे।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातक शनि ग्रह के अधीन होते हैं, जो अनुशासन, मेहनत और कर्म के प्रतीक हैं। 2026 में मकर राशि वालों के लिए भूरा, सरसों, ग्रे और नेवी ब्लू रंग बेहद शुभ रहेंगे। ये रंग आपकी मेहनत को सफलता की दिशा में मार्गदर्शित करेंगे और आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेंगे। घर, ऑफिस या कपड़ों में इन रंगों का इस्तेमाल करके आप अपने कार्यों में स्थिरता और प्रभावशीलता बनाए रख पाएंगे।
12 of 13
2026 में कुंभ राशि वालों के लिए पीला, नारंगी और गुलाबी रंग विशेष रूप से शुभ रहेंगे।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि भी शनि ग्रह से संचालित होती है। 2026 में कुंभ राशि वालों के लिए पीला, नारंगी और गुलाबी रंग विशेष रूप से शुभ रहेंगे। ये रंग आपकी ऊर्जा को संतुलित रखेंगे और सकारात्मकता को आकर्षित करेंगे। इन रंगों के उपयोग से आप पूरे साल मानसिक शांति, आत्मविश्वास और प्रेरणा बनाए रख पाएंगे। घर की सजावट, कपड़े या एक्सेसरीज़ में इन रंगों को शामिल करना आपके व्यक्तित्व और कार्यों में सौभाग्य लाएगा।
2026 में आपके लिए आसमानी नीला, सी-ग्रीन और सरसों रंग बेहद शुभ रहेंगे।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातक गुरु ग्रह के प्रभाव में आते हैं, जो ज्ञान, रचनात्मकता और आध्यात्मिकता के प्रतीक हैं। 2026 में आपके लिए आसमानी नीला, सी-ग्रीन और सरसों रंग बेहद शुभ रहेंगे। ये रंग आपकी रचनात्मकता और आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाएंगे। इन रंगों का प्रयोग करने से मानसिक शांति, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप इन रंगों को अपने कपड़े, घर की सजावट या रोजमर्रा के जीवन में शामिल करके पूरे साल सफलता और सौभाग्य को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।