ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के भोजन का सीधा प्रभाव नवग्रहों पर पड़ता है। किसी भी ग्रह के अशुभ प्रभाव को, उस ग्रह से संबंधित खाद्य पदार्थ को आप अपने भोजन में शामिल करके दूर कर सकते हैं और सेहत में भी सुधार आता है। जिस ग्रह से संबंधित चीजों की शरीर में कमी होगी, शरीर अपने आप उसे ग्रहण कर लेगा और आपका स्वास्थ ठीक रहेगा, मन खुश रहेगा।
विज्ञापन
2 of 9
surya puja
सूर्य- सूर्य अगर मजबूत हो तो हमें मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, प्रतिष्ठा एवं अच्छी नौकरी मिलती है एवं पिता का प्यार व सहयोग मिलता है। अगर सूर्य कमजोर हो तो पिता से नहीं बनेगी, सरकारी नौकरी में किसी भी तरह की दिक्कत का होना या झूठे आरोप लगना, मान सम्मान को ठेस पहुंचना आदि परेशानी रहेगी।
उपाय- सूर्य ग्रह का संबंध नारियल, खजूर, केसर, बड़ी इलायची, गेंहू, गुड़ आदि से है। ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है,तो उन्हें इन चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 9
bad moon in astrology
- फोटो : iStock
चंद्रमा- मां से दूरी बन जाए, जातक वहमी हो जाए, हाथ-पैर शिथिल पड़ जाय, चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ जाएं, मन में उमंग खुशी न रहे तो समझें चंद्रमा खराब है।
उपाय- चंद्रमा को मजबूत करने के लिए नारियल, लीची, खरबूजा, तरबूज, खीरा, नींबू, खुशबूदार बासमती चावल,गन्ना, चीनी, दूध और दूध से बने पदार्थ,आइसक्रीम और मिठाइयों आदि को भोजन में शामिल करें।
4 of 9
- फोटो : iStock
मंगल- भाई- बहन से झगड़ा हो या दूरी बन जाये, चोट ज्यादा लगे, शरीर में खून की कमी हो जाये और शरीर में ऊर्जा की कमी रहें, तो समझ लें मंगल खराब हैं।
उपाय- मंगल का संबंध गुड़, मसूर की दाल, अनार, जौ,लाल मिर्च, काली मिर्च, जायफल, लौंग, तीखे मसाले, सरसों का साग, कटहल, सोयाबीन और शहद से है,इन्हें भोजन में शामिल करें।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : Pixabay
बुध- बुध के कमजोर होने से दांत खराब होंगे, जातक अपने विचारों को अभिव्यक्त नहीं कर पायेगा, त्वचा के रोग हो जाते हैं, बुद्धि खराब हो जाती है,यादाश्त कमजोर हो जाती है।
उपाय- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए मटर,अदरक, पालक, बथुआ, मेथी, सीताफल, बैंगन, पान, गन्ने , हरी दालें, मूंग, हरी सब्जियां आदि खाने में शामिल करें।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : Pixabay
गुरु- गुरु खराब हो तो जातक मोटा होता चला जाता है, आपसी रिश्ते बिगड़ जाते है, लिवर और पेट की समस्या होती है।
उपाय- कुंडली में गुरु के अशुभ फल देने पर चना, चना दाल, बेसन, मक्का, केला, हल्दी, सिंघाड़ा,सेंधा नमक, पीली दालें और फलों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : iStock
शुक्र- शुक्र खराब हो तो धन, वैभव, ऐश्वर्य सभी कुछ खराब हो जाता है, दांपत्य सुख में कमी आती है।
उपाय- शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए फूलदार वनस्पति,साबूदाने की खीर, पनीर,दूध, छेना तथा छेने की बनी मिठाईयों का सेवन करें।
8 of 9
Shani Dev
- फोटो : istock
शनि- कुंडली में शनिदेव के अशुभ प्रभाव से जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। व्यक्ति गंभीर बीमीरियों से परेशान रहता है,नौकरी नहीं लगती या यूँ कहा जाए किसी काम में किस्मत साथ नहीं देती।
उपाय- शनि ग्रह को तिल, उड़द, कालीमिर्च, मूंगफली का तेल, अचार, लौंग, तेजपत्ता तथा काले नमक आदि से मजबूत किया जा सकता है।
राहु/केतु- अगर किसी जातक की कुंडली में राहु-केतु से सबंधित दोष मौजूद होता है तो व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति को आर्थिक नुकसान होने के साथ शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
उपाय- राहु और केतु के कष्ट से बचने के लिए उड़द, तिल,मूंगफली एवं सरसों का प्रयोग करना लाभदायी होता है।