12 साल बाद बन रहा है नवपंचम राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि: वृष राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग करियर के क्षेत्र में लाभकारी होगा। वृषभ राशि के जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें कई अन्य स्थानों ने नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप जहां नौकरी कर रहे हैं वहां भी वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। यदि आपने कहीं निवेश किया है तो आपको उससे लाभ हो सकता है।