फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nav Samvatsar 2078: इस दिन से शुरू हो रहा है हिन्दू नववर्ष, जानें नव संवत्सर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Mon, 05 Apr 2021 10:57 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हिंदू नववर्ष 2078 - फोटो : सोशल मीडिया
हिन्दू नववर्ष 2078 की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी। विक्रम संवत् अत्यंत प्राचीन और पूर्ण रूप से वैज्ञानिक है। प्रति वर्ष विक्रम संवत् का नया साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही की थी। आइए जानते हैं इस विक्रम संवंत् वैज्ञानिक आधार और इतिहास क्या है?
विज्ञापन

2 of 6
विक्रम संवत् 2078 - फोटो : अमर उजाला
विक्रम संवत् का धार्मिक महत्व
वैदिक शास्त्रों और पुराणों के अनुसार सृष्टि के निर्माता भगवान ब्रह्मा जी ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को इस संसार को रचा था, इसलिए इस पावन तिथि को 'नव संवत्सर' पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। नवरात्रि व्रत भी इसी तिथि से प्रारंभ होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
सौर्य और चंद्र गणना पर आधारित पंचांग - फोटो : अमर उजाला।
विक्रम संवत् है पूर्ण रूप से वैज्ञानिक
विक्रम संवंत् सबसे अधिक प्रासंगिक, सार्वभौमिक और वैज्ञानिक कैलेंडर है। यह सौर्य और चंद्रमा की गणना पर आधारित है। हिंदू पंचांग की गणना के आधार पर यह हजारों साल पहले बता दिया था कि अमुक दिन, अमुक समय पर सूर्यग्रहण होगा। युगों बाद भी यह गणना सही और सटीक साबित हो रही है।

4 of 6
हिन्दू नववर्ष 2078 - फोटो : सोशल मीडिया
12 हिन्दू माह के नाम
  1. चैत्र
  2. वैशाख
  3. ज्येष्ठ
  4. आषाढ़
  5. श्रावण
  6. भाद्रपद
  7. अश्विन
  8. कार्तिक
  9. मार्गशीर्ष
  10. पौष
  11. माघ
  12. फाल्गुन
विज्ञापन

5 of 6
नव संवत्सर 2078 - फोटो : pexel
दो पक्ष
  1. कृष्ण
  2. शुक्ल 
छह ऋतुओं के नाम
  1. वसन्त    
  2. ग्रीष्म  
  3. वर्षा    
  4. शरद    
  5. हेमन्त    
  6. शिशिर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिन्दू पंचांग 2078 - फोटो : अमर उजाला
यह भी जानें
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के जिस दिन (वार) से विक्रमी संवत शुरू होता है, वही इस संवत का राजा होता है। सूर्य जब मेष राशि में प्रवेश करता है, तो वह संवत् का मंत्री होता है। विक्रम संवत् समस्त संस्कारों, पर्वों एवं त्योहारों की रीढ़ माना जाता है। समस्त शुभ कार्य इसी पंचांग की तिथि से ही किए जाते हैं। यहां तक की वित्तीय वर्ष भी हिन्दू नववर्ष से प्रारंभ होता है और समाप्त भी इसी के साथ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें