फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय, जल्द खुलेंगे मनचाही नौकरी के द्वार

Wed, 06 Jul 2022 05:48 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : pixabay
Naukri Pane Ke Liye Jyotish Upay: मनचाही नौकरी पाना हर किसी के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। हर कोई चाहता है कि उसके पास अच्छी नौकरी हो और वह खूब तरक्की करे, लेकिन बढ़ती आबादी के कारण मनचाही नौकरी तो छोड़िए, सामान्य नौकरी पाना भी मुश्किल हो गया है। यदि आप भी मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं और खूब मेहनत के बाद भी सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो ज्योतिष की मदद ले सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, योग्यता और कड़ी मेहनत के बाद भी अच्छी नौकरी न मिल पाने की वजह ग्रह भी होते हैं। कहा जाता है कि कुंडली में ग्रहों की स्तिथि अच्छी न होने की वजह से बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। लेकिन कुछ उपाय के जरिए इसे ठीक भी किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपनी राह में आने वाली सभी अड़चनों को दूर कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
मनचाही नौकरी के लिए रत्न
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भाग्येश रत्न या दशमेश रत्न धारण करना चाहिए। इन रत्नों को धारण करने से नौकरी में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। हालांकि किसी भी प्रकार का रत्न धारण करने से पहले योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
सूर्य को नियमित रूप से जल दें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौकरी में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए सूर्य को नियमित रूप से जल देना चाहिए। नौकरी प्राप्त करने के लिए या फिर नौकरी में उन्नति के लिए सूर्य को जल देना बहुत लाभप्रद रहता है।

4 of 5
इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
धारण करें रुद्राक्ष
यदि आप नौकरी से संबंधित समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं या फिर नई नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो दस मुखी रुद्राक्ष धारण करें। मान्यता है कि ये रुद्राक्ष न सिर्फ नौकरी की समस्याओं से मुक्ति दिलाता है बल्कि सभी प्रकार की बाधाओं को भी दूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
श्री यंत्र की पूजा
ज्योतिष के अनुसार, धन संपत्ति और नौकरी प्राप्त करने के लिए श्रीयंत्र की पूजा शुभ फलदायक होती है। शुक्रवार के दिन एक स्वच्छ गुलाबी रंग के कपड़े में श्री यंत्र रखकर उसे चौकी पर स्थापित करें और विधिवत पूजन करें। फिर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी नौकरी से संबंधित समस्याओं का भी अंत होने लगेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें