Astrology And Bad Habits
- फोटो : istock
शनि द्वारा प्रभावित होने वाले अंग
शनिदेव एक न्याय प्रिय देवता हैं और उन्हें ग्रहों का न्यायाधीश कहा गया है। ये ग्रह ही मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं। शनि ग्रह आपके शरीर की अस्थियां (हड्डी), नाभि, बाल, आंखें, घुटने, जोड़े, आंत पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार पैरों पर शनिदेव का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। जब किसी पर शनि की बुरी नजर होती है तो उसे पैरों से संबंधित रोग हो सकता है या दुर्घटना के दौरान पैरों में चोट लगने की संभावना अधिक रहती है।