नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है। नाग देवताओं को समर्पित यह पर्व 25 जुलाई को मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि नाग पंचमी के दिन जो व्यक्ति राशि के अनुसार उपाय करता है उसे समस्त प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन राशि अनुसार कौनसे उपाय करने चाहिए।
मेष
मेष राशि के जातकों को नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए। जिन लोगों को राहु की पीड़ा है। उन्हें नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करने से राहु की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष
इस राशि के लोग नागपंचमी के दिन से 40 दिनों तक नियमित रुप से रोजाना एक तांबे का टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें। इससे राहु का प्रभाव कम होगा।
मिथुन
मिथुन राशि वाले जातक नाग पंचमी वाले दिन से शुरू करके 40 दिनों तक रोजाना किसी कुष्ठ रोगी को मूली का दान करें। इससे इनके ऊपर से अशुभ ग्रहों की बाधा दूर होगी।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क
कर्क राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन से लेकर आठ दिनों तक लगातार बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय को करने से राहु का कष्ट दूर होगा।
सिंह
सिंह राशि के लोग अपने ऊपर से अशुभ ग्रहों का प्रभाव दूर करने के लिए नाग पंचमी और उसके बाद पड़ने वाले प्रथम शनिवार के दिन एक लाल कपड़े में नारियल और चार बादाम बांध कर किसी गड्ढे में दबा दें।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या
कन्या राशि के लोग नाग पंचमी के दिन से छः दिनों तक लगभग 10 ग्राम धनिया किसी गरीब व्यक्ति को दान में देना चाहिए। इससे मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा। जीवन में खुशियां आएंगी।
8 of 13
राशि
तुला
इस राशि के जातक नाग पंचमी के पहले की रात को कुछ जौं के दाने अपने सिरहाने रखकर सोएं नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर यह दाने पक्षियों को डाल दें। ऐसा करने से सुख-समृद्घि आएगी और दरिद्रता दूर होगी। नागपंचमी के दिन दान भी करें।
9 of 13
राशि
वृश्चिक
इस राशि के लोग नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा तो करेंगे ही, लेकिन आप इस दिन गणेश जी की पूजा भी करें। उन्हें लड्डुओं का भोग लगाएं। इससे रोजगार के रास्ते बनेंगे।
10 of 13
राशि
धनु
धनु राशि के जातक नाग पंचमी के दिन आटे में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं, ऐसा करने से शनि की वक्र दृष्टि से राहत मिलेगी। दरिद्रता दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
11 of 13
राशि
मकर
मकर राशि के लोगों को नाग पंचमी से हर शनिवार को 11 दिनों तक तिल और जौं का दान करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
12 of 13
राशि
कुंभ
इस राशि के जातको को नागपंचमी के दिन कोयले को बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए इससे आपकी सेहत अच्छी होगी। आपकी राशि के स्वामी शनि देव प्रसन्न होंगे।
मीन
मीन राशि वालों को नाग पंचमी के दिन अपने हाथ में अष्टधातु से बना हुआ कड़ा पहनना चाहिए। इससे आपके घर में शांति का निवास होगा। क्लेश से मुक्ति मिलेगी।