वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह चंद्रमा का पुत्र है और बुद्धि तथा वाणी का कारक ग्रह है। शुभ बुध की स्थिति व्यक्ति को वाणी से सब का दिल जीतने वाला बनाती है और ऐसा व्यक्ति अपनी उम्र से कम दिखने वाला होता है। ऐसे जातकों की आंखों में चमक होती है और उसकी बुद्धि बड़ी तीव्र होती है। जरा सी बात आसानी से याद हो जाना और लंबे समय तक याददाश्त में रहना एक अनुकूल बुध की निशानी है। बुध से प्रभावित जातक थोड़े बातूनी होते हैं और हास्य से परिपूर्ण होते हैं।
अभिनय के क्षेत्र में बुध की अनुकूलता न केवल व्यक्ति को ऊंचाइयों पर ले जाती है बल्कि इसके साथ-साथ वो लेखन में भी जातक को श्रेष्ठ बनने में मदद करती है। बुध ग्रह को मजबूत बनाए रखने के लिए गौ माता की सेवा करनी चाहिए तथा पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। बुधवार के दिन अपनी बहन को हरे रंग का कोई उपहार देना भी बुध की अनुकूलता के लिए सहायक है। इसके अतिरिक्त बुध यंत्र को बुधवार के दिन तथा बुध के नक्षत्रों अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती में धारण करने से व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।
गोचर की समय व अवधि
बुध ग्रह 5 दिसंबर 2019, बृहस्पतिवार प्रातः 10:23 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 25 दिसंबर 2019, बुधवार रात्रि 15:23 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। आइए जानते हैं बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा।