बुध ग्रह 1 मई को मेष राशि से वृष राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में 26 मई तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, बैंकिंग आदि का कारक माना जाता है। वृष राशि में बुध का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन सबसे अधिक प्रभाव वृष राशि पर ही देखने को मिलेगा। बुध ग्रह वृष राशि में पाप ग्रह राहु के साथ अशुभ योग का निर्माण करेगा।