कन्या राशि
यह अवधि आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए ऐसे समय में कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर हाथ से न जाने दें, विलंब न करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मकान वाहन के भी खरीदने के योग बन रहे हैं।