फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal: इन 5 राशियों के लिए सप्ताह दे रहा है अशुभ संकेत, चुनौतियों से होगा सामना

Mon, 02 Nov 2020 07:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 5 राशियों के लिए अशुभ फलकारी हो सकता है। इस अवधि में उन्हें अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। ग्रह-नक्षत्र की चाल इन राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। काम-काज की अधिकता के चलते आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खान-पान में विशेष ध्यान दें। अपने से बड़ों का मार्गदर्शन लेकर चलें। ऐसा करने से कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। इस सप्ताह आप न तो किसी के फटे में टांग अड़ाएं और न बेवजह किसी चीज को लेकर जोश दिखाएं। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को किसी बात के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का गुस्सा सहना पड़ सकता है। अधीनस्थ भी आपकी परेशानियों का कारण बन सकते हैं। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी।
विज्ञापन

कन्या
कन्या राशि के जातकों को के लिए यह सप्ताह कुछेक चुनौतियों के साथ नए अवसर भी प्रदान करेगा। सप्ताह की शुरुवात में कामकाज को लेकर अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। जिसके चलते प्रेम संबंध या घर परिवार की ओर कम समय दे पाएंगे। कामकाज या व्यापार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी करेगा। हालांकि संतान से जुड़े विषय आपके कष्ट बढ़ा सकते हैं। क्रोध व व्यंग्यपूर्ण पूर्ण शब्दों के प्रयोग से बचें। सप्ताह के अंत में प्रेम संबन्धों को विवाह का रूप देने के लिए परिजनों को मनाने में अंतत: कामयाब होंगे।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह थोड़ा संभलकर चलना होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो खूब सोच-समझकर ही निर्णय लें। छोटी-मोटी अड़चनों और संघर्ष के बावजूद कार्य सिद्ध होंगे। लगातार प्रयास करने से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जमीन से संबंधित कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। इस दौरान अपने माता-पिता की जरूरतों पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरंदाज न करें।
विज्ञापन

धनु
धनु राशि के जातकों को भाग्य पर भरोसा छोड़कर कठिन श्रम से ही सफलता प्राप्ति का प्रयास करना होगा। इस सप्ताह पर अपने कार्यक्षेत्र पूरा पूरा फोकस करें। सट्टा-लॉटरी से जुड़े लोगों को धन हानि के योग भी बन रहे हैं। एक से अधिक प्रेम संबंध रखने से बचें, अन्यथा बदनामी के साथ कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवन साथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है। मित्रों पर अधिक विश्वास करने के कारण से आपके परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। महिलाओं का समय मध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछेक अड़चनों के बावजूद लाभ और सफलता प्रदान करने वाला होगा। कारोबार में सोच-समझकर रिस्क लेने पर लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के श्रम का सम्मान होगा। अधिकारीवर्ग से प्रशंसा और प्रमोशन मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। लव पार्टनर हो या परिजन उनकी भावनाओं की अनदेखी बिल्कुल भी न करें। अपने जीवन साथी से सलाह लेकर चलना आपके लिये लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सप्ताह के अंत में बौद्धिक योग्यता की कमी के कारण आपके निर्णयों में देरी हो सकती है। लीडरशिप में किसी तरह की कमी न आने दें। शत्रुओं से इस अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें