फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध की सीधी चाल इन सात राशियों के लिए जीवन में लाएगी खुशियों की सौगात

Mon, 02 Nov 2020 05:11 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बुध मार्गी 2020 - फोटो : Rohit Jha
बुध देव 3 नवंबर को तुला राशि में मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले बुध 14 अक्तूबर को तुला राशि में वक्री हुए थे। बुद्धि और तर्कशक्ति का कारक ग्रह अब 28 नवंबर को तुला से वृश्चिक राशि में जाएंगे। बुध की इस सीधी चाल का प्रभाव सात राशियों पर बेहद शुभ पड़ेगा। ये सात राशियां इस प्रकार हैं - 
विज्ञापन

2 of 8
राशि
मेष राशि
कार्य-व्यापार की दृष्टि से यह अवधि अति उत्तम रहेगी। नया व्यापार आरंभ करने अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के भी अवसर आयेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए भी यह योग किसी वरदान से कम नहीं है। अतः अत्यधिक लाभ के लिए काम में और समय लगाएं। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सकारात्मक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से भी सहयोग के योग हैं।
विज्ञापन

3 of 8
राशि
सिंह राशि
इस अवधि में आय के साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपने कुशल नेतृत्व शक्ति और अदम्य साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने का शुभ फलकारी होगा।

4 of 8
राशि
कन्या राशि
यह अवधि आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए ऐसे समय में कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर हाथ से न जाने दें, विलंब न करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मकान वाहन के भी खरीदने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
राशि
तुला राशि
रुके हुए कार्यों का निपटारा करने में सहायक सिद्ध होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। आध्यात्मिक उन्नति होगी और धार्मिक समारोहों में भी दान पुण्य करेंगे। दीपावली बाद पारिवारिक के कारण मानसिक अशांति बढ़ सकती है जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगा।
विज्ञापन

6 of 8
राशि
धनु राशि
राशि से लाभभाव में मार्गी बुध कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों के लिए तो इनका प्रभाव अतिशुभ रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
विज्ञापन

7 of 8
राशि
मकर राशि
रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक होंगे। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना, पदोन्नति या स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना सफल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

8 of 8
राशि
कुंभ राशि
आपके कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन के लाभ के योग के साथ-साथ विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना सफल रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें