फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अप्रैल से 13 मई तक बुध रहेगा अस्त, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव

Sun, 19 Apr 2020 11:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
ज्योतिष में बुध ग्रह का अस्त होना एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जाता है। बुध ग्रह को बुद्धि प्रदाता ग्रह माना गया है। इसके अलावा यह संवाद, वाणी, बुद्धि, व्यापार और लेखन के क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। बुध ग्रह का अस्त होने का सबसे ज्यादा असर व्यापार में होता है। 19 अप्रैल को सुबह बुध अस्त हो जाएगा फिर इसके बाद बुध का उदय 13 मई को फिर होगा।

कैसे अस्त होता है कोई ग्रह
सूर्य हमारे आकाश मंडल का केंद्र माना जाता है। जब कोई ग्रह चक्कर काटते हुए सूर्य से एक निश्चित दूरी पर आ जाता है तो सूर्य के तेज प्रभाव से उस ग्रह का खुद की चमक यानी आभा को वह खो देता है जिस कारण से वह ग्रह कुछ समय के लिए दिखाई नहीं देता। ज्योतिषशास्त्र में इस प्रक्रिया को ग्रह का अस्त होना माना जाता है। बुध ग्रह के अस्त होने पर इसके कारकत्वों में कमी आने लगती है। ऐसे में बुध के फल देने की क्षमता कुछ समय के लिए कमजोर पड़ जाती है। जिसका असर जातकों के जीवन पर पड़ने लगता है। बुध ग्रह के अस्त होने पर सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष- बुध के अस्त होने पर इसका असर व्यापार और उद्योग धंधे में देखने को मिलता है। ऐसे में इस राशि के जातकों पर इसका गहरा प्रभाप पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष- तनाव में कमी आएगी जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों संग खुशहाली से जीवन बीतेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन- अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो परिणाम नकारात्मक रूप से आपके ऊपर भारी पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क- व्यापार में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने बिजनेस पार्टनर से कुछ वाद-विवाद हो सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह- बुध ग्रह के अस्त होने का प्रभाव इस राशि के जातकों पर नहीं पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या- आने वाले दिनों में नौकरी और व्यापार में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संयम के साथ किसी से बातचीत करें नही तो आपको नुकसान होने की आशंका है।
 

8 of 13
राशि
तुला- बुध अस्त होने पर नौकरी में स्थान परिवर्तन के प्रबल संकेत हैं। करियर में आगे की सोच रखने पर आपको कामयाबी मिलेगी।
 

9 of 13
राशि
वृश्चिक- बुध अस्त का आपके ऊपर मिला जुला असर देखने को मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

10 of 13
राशि
धनु- किसी से वाद-विवाद बढ़ सकता है। आपको करियर में सफलता के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। 
 

11 of 13
राशि
मकर- अस्त बुध इस राशि के जातकों के लिए मुश्किलों में इजाफा करेगी। गुस्से में कोई भी कदम उठाने से पहले कई बार सोच विचार कर लें। निर्णय आपके पक्ष में नहीं रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ- रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार संग मेल मिलाप बढ़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन- बुध का अस्त होना आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। परेशानी बढ़ेगी। खर्च में बढ़ोत्तरी होने से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें