फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी और व्यापार में आ रही हैं दिक्कतें, तो इन ग्रहों की स्थिति हो सकती है वजह, जानें उपाय

Fri, 15 Jan 2021 02:08 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नौकरी और व्यापार की समस्या को दूर करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्योतिष के अनुसार ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। ग्रहों की बदलती चाल के कारण राशिचक्र की 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। हमारी जन्म कुंडली में भी 12 भाव माने गए हैं जब ग्रहों की चाल बदलती है तो कुंडली में ग्रहों की अच्छी और बुरी स्थिति का प्रभाव हमारे जीवन के निजी और कार्यक्षेत्र दोनों पर पड़ता है। यदि अचानक से आपके व्यापार या नौकरी में समस्याएं आने लगें तो ग्रहों की अशुभ स्थिति भी इसका एक कारण हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किन ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण आती हैं कार्यक्षेत्र में समस्याएं और क्या है इन ग्रहों के उपाय....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सूर्य ग्रह
किस ग्रह के कारण आती है नौकरी में समस्या
यदि आप नौकरी करते हैं और बिना किसी वजह से आपकी नौकरी में समस्याएं आने लगें आपको बॉस के गुस्से का सामना करन पड़ रहा हो या फिर बॉस का सहयोग मिलना बंद हो जाए। तो सूर्य की अशुभ स्थिति भी इसका कारण हो सकती है। सूर्य के अशुभ स्थिति में होने पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलना बंद हो जाता है और आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी कमी आ सकती है।

सूर्य को मजबूत करने का उपाय

यदि आपका सूर्य कमजोर है तो उसे अनुकूल बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात तांबे को लोटे में जल लेकर उसमें लाल चंदन मिलाएं और सूर्य को अर्घ्य दें। इसके अलावा अपने पिता की आज्ञा का पालन करें, प्रतिदिन उनका आशीर्वाद लें। इससे आपका सूर्य शुभ फल प्रदान करने लगता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ज्योतिष के अनुसार गुरू ग्रह की अशुभ स्थिति के कारण भी नौकरी में परेशानियां आने लगती हैं, इसके लिए भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए। प्रत्येेक गुरूवार को केले के वृक्ष में जल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा अपने से बड़ो और गुरू का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें।
विज्ञापन

4 of 4
shani dev
व्यापार में बाधाएं आने का कारण
यदि आप व्यापार करते हैं और अचानक से आपके कार्यों में बाधाएं आने लगी हैं, तमाम प्रयास और कठोर परिश्रम करने के बाद भी कार्यों में सफलता नहीं मिल पा रही है, और व्यापार में एक के बाद एक हानि का सामना करना पड़ रहा है तो इसका कारण आपकी कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति हो सकती है।

शनि को अनुकूल बनाने का उपाय

शनि को न्याय प्रिय ग्रह माना गया है। इसलिए शनि को अनुकूल बनाने के लिए ध्यान रखें की अनुचित कार्यों से हमेशा दूर रहना चाहिए। अपने से नीचे पद पर कार्य करने वाले कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ सम्मानपूर्वर व्यव्हार रखना चाहिए। अपने यहां कार्य करने वाले छोटे कर्मचारियों, सफाईकर्मियों आदि को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए, उनके हितों का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपके व्यापार में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें