मंगल ग्रह 2 मई 2018 को मकर राशि में गोचर कर चुका है। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि मकर राशि में मंगल 6 नवंबर तक गोचर रहेंगे। इस दौरान सभी राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
2 of 8
astrology
- फोटो : google
रमेश सेमवाल ने बताया कि मंगल ग्रह ऊर्जा, शक्ति एवं पराक्रम का कारक है। कर्क एवं सिंह राशि के लिए मंगल एक योगकारक ग्रह है और यह मेष एवं वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह है। मंगल साहस और संकल्प शक्ति का कारक है।
विज्ञापन
3 of 8
astrology
मेष राशि- व्यापार में प्रगति होगी। अगर कोई नया कार्य शुरू करने का मन है तो यह समय अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि- आप कोई यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है।
4 of 8
astrology
मिथुन राशि- यह समय आपके लिए पूर्ण रूप से लाभ का है। सेहत, परिवार, और धन के मामले में सतर्क रहें।
कर्क राशि- काम धंधे और संतान के लिए अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है, लेकिन यदि विवाहित हैं तो आपसी लड़ाई-झगड़े से बचना होगा।
विज्ञापन
5 of 8
astrology
- फोटो : amarujala
सिंह राशि- घरेलू व वैवाहिक जीवन में असंतोष रह सकता है। प्रतिस्पर्धी कामों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि- कम दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, लेकिन दूर की यात्राओं से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मर्यादा रखें।
विज्ञापन
6 of 8
astrology
- फोटो : astrology
तुला राशि- आर्थिक मामलों में बेहतरी आने के योग हैं, लेकिन वाणी में आ रहे आक्रोश व घरेलू विसंगतियों को रोकने की कोशिश करें। काम धंधे व जीवन साथी के उत्थान के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि- अच्छे फल मिलेंगे। आपका उत्साह बेहतर होगा। मान-सम्मान बढ़ने के भी योग हैं, लेकिन कुछ मित्र नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
राशिचक्र
- फोटो : getty images
धनु राशि- कुछ खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार के सदस्यों के कारण भी तनाव हो सकता है। रिश्तों को प्यार से निभाएं।
मकर राशि- वाहन सावधानी से चलाएं। आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी साथ ही भूमि या भवन खरीदने के योग बनेंगे। साझेदारी के काम में लाभ होगा।