आपके आर्थिक जीवन में खर्च बढ़ने से आपको कई तरह के आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
मंगल ग्रह कुंभ राशि के तीसरे भाव और दशम भाव का स्वामी है। इस गोचर के दौरान मंगल का गोचर कुंभ राशि के दूसरे भाव में होगा, जो व्यक्ति के धन, संपत्ति, परिवार, वाणी और शिक्षा का कारक होता है। ऐसे में दूसरे भाव में मंगल की उपस्थिति आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने देगी। आपके आर्थिक जीवन में खर्च बढ़ने से आपको कई तरह के आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि ये खर्च आपकी किसी बुरी आदत के कारण हो सकते हैं। इसलिए फालतू की चीजें खरीदने में अपना पैसा बर्बाद न करें। पारिवारिक जीवन में भी अपने माता-पिता से बात करते समय विनम्र रहें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। इस अवधि में मंगल के प्रभाव से आपका व्यवहार कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है और परिणामस्वरूप आपके अपने परिवार के सदस्यों या किसी करीबी के साथ विवाद होने की संभावना होगी।