फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay For Good Health: बीमारियों ने घर में जमा लिया है डेरा, तो जरूर आजमाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय

Mon, 16 May 2022 05:28 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बीमारियों नें घर में जमा लिया है डेरा, तो जरूर आजमाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय - फोटो : istock
Jyotish Upay For Good Health: जीवन में धन-धान्य के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना हर कोई करता है, लेकिन कहते हैं कि कोई भी परेशानी बताकर नहीं आती। आज के समय व्यक्ति का जीवन इतना भागदौड़ भरा हो गया है कि कब कौन सी बीमारी व्यक्ति को घेर ले कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन यदि आपको ऐसा लगता है की आपके घर में बीमारियों ने अचानक से डेरा डाल लिया है। आए दिन परिवार में कोई न कोई बीमार रहता है, तो डॉक्टर के इलाज के साथ ही आप कुछ ज्योतिष व वास्तु के उपाय भी आजमा सकते हैं, क्योंकि कई बार खराब ग्रह की वजह से भी व्यक्ति अत्यधिक बीमार रहता है। ऐसे में आज हम कुछ ज्योतिष उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आजमा कर आप बीमारियों के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....  
विज्ञापन

2 of 6
बीमारियों नें घर में जमा लिया है डेरा, तो जरूर आजमाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय - फोटो : iStock
यदि आप बहुत बीमार रहते हैं या परिवार में कोई व्यक्ति बीमार है या बहुत इलाज करवाने पर भी स्वस्थ नहीं हो पा रहा है, तो थोड़ा-सा आटा गूंथकर उसका एक पेड़ा बनाएं और एक लोटे में जल भरें। अब लोई और जल भरे हुए लोटे को लेकर रोगी के ऊपर से तीन बार उतारें। जल को किसी दैवीय वृक्ष जैसे पीपल आदि में चढ़ा दें और आटे का पेड़ा गाय को खिला दें। ज्योतिष के अनुसार इस उपाय को तीन दिनों तक करने से जल्द ही लाभ देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
बीमारियों नें घर में जमा लिया है डेरा, तो जरूर आजमाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय - फोटो : iStock
यदि कोई व्यक्ति आपके घर में लंबे समय से बीमार है और ठीक नहीं हो पा रहा है तो उसे दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए। साथ ही रोगी की दवाइयां और पानी आदि भी इसी दिशा में रखें। रोगी को जब भी दवा खिलाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। मान्यता है कि इससे रोगी कुछ समय में धीरे-धीरे ठीक होने लगता है।

4 of 6
बीमारियों नें घर में जमा लिया है डेरा, तो जरूर आजमाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय - फोटो : iStock
परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहता है तो किसी अस्पताल में जाकर थोड़े-थोड़े समय पर, जरूरतमंदों को फल और दवाइयां दान करें। इससे आपको स्वयं मानसिक शांति अनुभव होगा। साथ ही मान्यता है कि इससे व्यक्ति के रोग कटने लगते हैं और वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
बीमारियों नें घर में जमा लिया है डेरा, तो जरूर आजमाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय - फोटो : istock
इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे के सामने यदि गड्ढा हो तो उसमें तुरंत भराव करा दें। घर के मुख्य दरवाजे के सामने गंदगी न रहने दें, क्योंकि इससे भी बीमारियां एक के बाद एक करके आती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीमारियों नें घर में जमा लिया है डेरा, तो जरूर आजमाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, मरीज के कमरे में कुछ हफ्तों तक मोमबत्ती जलाकर रखें। इसके अलावा शयनकक्ष को कभी भी पूरी तरह से बंद न करें। साथ ही यहां झूठे बर्तन भी अधिक समय तक नहीं रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें