मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस बार मकर संक्रांति के दिन ग्रहों का खास संयोग बन रहा है। इस दिन मकर राशि में कई महत्वपूर्ण ग्रह एक साथ विराजमान होंगे। इस दिन सूर्य, शनि, गुरु, बुध और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, मकर राशि में ये पांचों ग्रह सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों पर इन पांचों ग्रहों की युति का क्या होगा प्रभाव।