फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर बनते-बनते बिगड़ जाती है रिश्ते की बात, तो करें ये उपाय

Sat, 09 Jan 2021 04:11 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विवाह हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण भाग है। वैसे तो हर व्यक्ति अपने अनुसार विवाह करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन समाज को देखते हुए विवाह के लिए भी लोग उम्र का एक पैमाना तय करते हैं। इसलिए माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों का विवाह एक सही समय पर हो जाए ताकि वह भी अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो सकें। कभी कभी विवाह में देरी होने के कारण लोग तनाव में आ जाते हैं। यदि आपके विवाह में देरी हो रही है और रिश्ता बार बार टूट जाता है तो ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। तो चलिए जानते हैं शीघ्र विवाह के उपाय...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शीघ्र विवाह के अचूक उपाय
यदि आपकी आयु विवाह के योग्य हो गई है और विवाह नहीं हो पा रहा है तो हर बृहस्पतिवार को नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। नियमित रूप से यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है जिससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यदि आपके विवाह में देरी हो रही है तो अपने खाने में केसर का उपयोग करें। माना जाता है कि केसर मिश्रित भोजन का सेवन करने से शीघ्र विवाह होने की संभावनाएं बनने लगती हैं।

4 of 5
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
अगर आपके रिश्ते आते हैं और लौट जाते हैं तो आपको अपने कपड़ों में पीले रंग को जगह दें। प्रतिदिन कुछ न कुछ पीला कपड़ा जरूर पहनें। हर दिन ऐसा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम हर बृहस्पतिवार को ऐसा अवश्य करना चाहिए।ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यदि विवाह में अड़चनें आ रही है तो उन्हें दूर करने और शीघ्र विवाह के लिए हर बृहस्पतिवार के दिन आटे की दो लोग (पेड़े) बनाकर उसके ऊपर थोड़ी हल्दी लगाएं और गाय को खिलाएं। इसके साथ ही थोडा सा गुड़-चना और पीली दाल भी गाय को खिलाएं। इस कार्य को ध्यान से हर बृहस्पतिवार को जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें