फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2021: ग्रहों को मजबूत बनाने के लिए मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय

Wed, 13 Jan 2021 09:30 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। धार्मिक दृष्टि से मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान एवं जरूरतमंद लोगों को दान करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से कुंडली में ग्रह शांत और मजबूत होते हैं। आप अपनी राशि के अनुसार ये उपाय कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेषं
मकर संक्रांति के दिन आप गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
मकर संक्रांति के दिन आपको मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
मकर संक्रांति पर आप हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि वालों को चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि के जातकों को गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
मकर संक्रांति पर जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

8 of 13
राशि
तुला
मकर संक्रांति के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
मकर संक्रांति के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।

10 of 13
राशि
धनु
मकर संक्रांति के दिन किसी मंदिर में चने का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

11 of 13
राशि
मकर
मकर संक्रांति के दिन कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

12 of 13
राशि
कुंभ
मकर संक्रांति पर काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
मकर संक्रांति के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें