फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूवार के दिन करें ये उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से दूर होंगी सारी समस्याएं

Wed, 13 Jan 2021 08:17 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भगवान विष्णु
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन को समर्पित किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार यह दिन गुरू ग्रह का माना गया है। भगवान विष्णु जगत के पालनकर्ता हैं, इनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं और सभी सुखों की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु जगत का पालक हैं उनकी कृपा से बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। तो चलिए जानते हैं गुरूवार के उपाय...
विज्ञापन

2 of 4
भगवान विष्णु
गुरूवार के दिन सुबह-सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर किसी विष्णु मंदिर में जाएं और उनके समक्ष धूप दीप प्रज्वलित करें। इसके बाद उन्हें पीले पुष्पों की माला, पीला चंदन, गंगा जल आदि अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु के सामने वहीं पर बैठकर तुलसी की माला से 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 1008 बार जप करें। जप पूर्ण हो जाने पर विष्णु जी के नेत्रों में देखते हुए उनसे अपने कष्टों के निवारण की प्रार्थना करें। इसके बाद किसी बात न करें और चुपचाप अपने घर वापस आ जाएं। इस उपाय को किसी भी गुरूवार से आरंभ होकर लगातार सात गुरूवार तक करें। इससे आपके सभी संकटों का निवारण होता है।
विज्ञापन

3 of 4
भगवान विष्णु
तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं इसलिए इन्हें हरिवल्लभा भी कहा जाता है। गुरूवार के दिन तुलसी के वृक्ष में दीपक जलाएं और पूजा करें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और अचानक आने वाले संकट दूर होते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
शीघ्र विवाह एवं मनचाहे वर की प्राप्ति हेतु
भगवान कृष्ण भी विष्णु जी का अवतार हैं यदि किसी कन्या के विवाह में बाधा आ रही हो और योग्य वर नहीं मिल पा रहा हो, तो उन कन्याओं को गुरुवार के दिन भगवान कृष्ण और रुक्मिणी जी की एक साथ पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि इससे योग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। विवाह में आने वाली समस्याएं भी दूर होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें