इस अवधि में वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्योदय का द्वार खोलने वाला रहेगा। महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा भी प्राप्त होगी। इस अवधि में वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं, जिससे भविष्य की आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी।