फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kharmas 2026 Upay: 14 तारीख से पहले कर लें ये काम, शादी पक्की होने में आ रहीं अड़चनों से मिलेगा छुटकारा

Wed, 07 Jan 2026 03:52 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Kharmas 2026 Upay: कई बार सब कुछ ठीक होते हुए भी विवाह में बार-बार रुकावटें आती हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताए गए खरमास में किए जाने वाले सरल उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
खरमास में करें ये उपाय विवाह के योग होंगे मजबूत - फोटो : Amar Ujala
Kharmas 2026 Jyotish Upay: कई बार सब कुछ ठीक होते हुए भी विवाह में बार-बार रुकावटें आती हैं। कभी रिश्ते तय होते-होते टूट जाते हैं, तो कभी बात आगे बढ़ ही नहीं पाती। ऐसे में व्यक्ति के मन में यह सवाल उठने लगता है कि आखिर शादी कब होगी और क्यों बार-बार अड़चन आ रही हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ खरमास में किए जाने वाले सरल उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्यदेव धनु या मीन राशि में गोचर करते हैं, तब खरमास की शुरुआत मानी जाती है। वर्तमान में सूर्यदेव धनु राशि में है और 14 जनवरी तक यहीं रहेंगे। इस अवधि को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। हालांकि, इसका यह अर्थ नहीं है कि खरमास व्यर्थ होता है। वास्तव में यह समय पूजा-पाठ, दान-पुण्य, आत्मचिंतन और मंत्र साधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान किए गए उपाय जीवन की समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

Makar Sankranti 2026: सूर्यदेव होंगे उत्तरायण, मकर संक्रांति पर इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य
विज्ञापन

2 of 5
सूर्यदेव को जल अर्पित करें - फोटो : Adobe Stock
सूर्यदेव को जल अर्पित करें
यदि विवाह में रुकावट आ रही है, तो खरमास के दौरान प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करना बहुत लाभकारी माना जाता है। सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य दें। जल चढ़ाते समय मन को शांत रखें और अपने विवाह से जुड़ी इच्छाओं पर ध्यान केंद्रित करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और विवाह संबंधी बाधाएं कम होने लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान विष्णु की पूजा - फोटो : adobe stock
भगवान विष्णु की पूजा 
खरमास में भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। विष्णुजी को नारियल, फल और पीले रंग के फूल अर्पित करें। पीला रंग शुभता, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यदि कुंडली में विवाह योग कमजोर है या बार-बार अड़चनें आ रही हैं, तो प्रतिदिन “ॐ श्रीं ह्रीं पूर्ण गृहस्थ सुख सिद्धये ह्रीं श्रीं ॐ नमः” मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करने से विवाह के योग मजबूत होने लगते हैं।

4 of 5
दान - फोटो : adobe stock
दान
खरमास के दौरान दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। जरूरतमंदों को अनाज, वस्त्र या धन का दान करें। खासतौर पर पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है। इससे न केवल विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं, बल्कि धन संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपक जलाएं - फोटो : adobe stock
दीपक जलाएं
रोजाना घर में दीपक जलाना, धूप-अगरबत्ती करना और ईश्वर से प्रार्थना करना लाभकारी होता है। साथ ही अपनी सोच को सकारात्मक रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और विश्वास रखें कि हर कार्य सही समय पर पूर्ण होगा। खरमास में पीले रंग का अधिक प्रयोग करें। यह रंग जीवन में प्रेम, शांति और सुख-समृद्धि बढ़ाने में सहायक माना जाता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें