फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahalakshmi Rajyog 2026: मकर संक्रांति पर बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

Wed, 07 Jan 2026 09:03 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahalakshmi Rajyog: मकर संक्रांति 2026 पर बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग। सूर्य, मंगल और चंद्रमा की विशेष युति से किन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और समृद्धि।
 
विज्ञापन
1 of 5
मकर संक्रांति पर महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala
Zodiac Sign Predictions: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो केवल त्योहार ही नहीं बल्कि सूर्य के पथ परिवर्तन और प्रकृति में होने वाले सकारात्मक बदलावों का भी प्रतीक माना जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और इसी के साथ उत्तरायण का शुभ काल आरंभ हो जाता है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा गया है और इस अवधि में किए गए शुभ कार्यों का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। यही कारण है कि मकर संक्रांति का भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं में विशेष स्थान है।
Wedding Dates In 2026: जनवरी में नहीं हैं शादी के लिए कोई मुहूर्त, जानें 2026 में कब-कब बजेगी शहनाई
इस वर्ष मकर संक्रांति के दौरान ग्रहों की चाल भी बेहद खास रहने वाली है। मंगल ग्रह का धनु से मकर राशि में गोचर होगा, जहां पहले से ही सूर्य विराजमान होंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति बनेगी। इसके बाद 18 जनवरी को चंद्रमा के भी मकर राशि में प्रवेश करने से महालक्ष्मी राजयोग का शक्तिशाली संयोग बनेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग कुछ राशियों के लिए धन, सफलता और तरक्की के नए द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं कि इस विशेष योग का प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ने वाला है।
Kharmas 2026 Upay: 14 तारीख से पहले कर लें ये काम, शादी पक्की होने में आ रहीं अड़चनों से मिलेगा छुटकारा
 
विज्ञापन

2 of 5
समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग अचानक सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा। बिना अपेक्षा के धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी योजनाएं सफल होंगी। अचानक की गई यात्राएं लाभकारी और सफलता देने वाली साबित होंगी। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा आपके व्यवहार में शालीनता और प्रभावशीलता नजर आएगी। यह योग मेष राशि वालों को हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ देगा।
विज्ञापन

3 of 5
लंबे समय से चली आ रही चिंताएं दूर होंगी और मानसिक शांति मिलेगी। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
महालक्ष्मी राजयोग तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस दौरान अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह सकारात्मक और प्रसन्नता भरा वातावरण बना रहेगा। लंबे समय से चली आ रही चिंताएं दूर होंगी और मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही परिवार के साथ तीर्थयात्रा या धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है, जो मन को सुकून देगा।

4 of 5
इस अवधि में वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्योदय का द्वार खोलने वाला रहेगा। महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा भी प्राप्त होगी। इस अवधि में वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं, जिससे भविष्य की आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धन से जुड़े फैसलों में आप पहले से अधिक सजग और समझदार रहेंगे। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। महालक्ष्मी राजयोग के कारण आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी और अनावश्यक खर्चों पर स्वतः नियंत्रण रहेगा। धन से जुड़े फैसलों में आप पहले से अधिक सजग और समझदार रहेंगे, जिसका सीधा लाभ आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। इस वर्ष आप न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, बल्कि सुख-सुविधाओं और आनंदमय जीवन का भी भरपूर अनुभव करेंगे।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें