मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव का स्वामी है। सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने से ये आपके एकादश भाव में गोचर करेगा जो आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति करने के लिए शुभ माना जा सकता है। आपके अंदर छुपी हुई प्रतिभाएं लोगों के सामने आएंगी। आपको अपने करियर में पदोन्नति मिलेगी, और आपके काम की सराहना और प्रशंसा होने लगेगी। लेकिन आपको अति-आत्मविश्वास से भी बचना होगा, क्योंकि सूर्य और शनि की युति हो रही है, और यदि आप अति-आत्मविश्वास में बदली हुई इस आत्मविश्वास की प्रवृत्ति के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।