Lucky Moles on Female Body: हर इंसान के शरीर पर तिल जरूर मौजूद होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के अंगों पर मौजूद इन तिलों का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। व्यक्ति के शरीर पर मौजूद ये तिल शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। तिल जिस स्थान पर मौजूद होता है उससे तिल के शुभ और अशुभ परिणामों का पता लगाया जाता है। शरीर पर मौजूद ये तिल व्यक्ति की पर्सनालिटी और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। आज हम महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में जानेंगे। महिलाओं के शरीर पर मौजूद कुछ खास तिल बताते हैं कि वे बेहद भाग्यशाली हैं। चलिए जानते हैं...
माथे पर तिल
किसी महिला के माथे पर तिल होना सौभाग्य की निशानी होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है, वो अपने दम पर ऊंचा मुकाम पाती हैं। ऐसी महिलाओं में आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है।