Last Sawan Somvar Zodiac Signs: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना बेहद खास होता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन का आखिरी और चौथा सोमवार 8 अगस्त को है। इस दिन पुत्रदा एकादशी का संयोग बन रहा है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। ऐसे में एकादशी और सोमवार के व्रत के कारण इस दिन का महत्व बढ़ता ही जा रहा है। सावन के अंतिम सोमवार को रवि योग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को शुभ और शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना गया है। 08 अगस्त को सुबह 05:46 से दोपहर 02:37 तक रवि योग रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की कुछ राशियों की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-