फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New year 2021: पुष्य महायोग के साथ हो रही है नए साल की शुरूआत, जीवन में आएंगी खुशियां

Thu, 31 Dec 2020 12:31 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। कोरोना की वजह से लोगो ने 2020 बहुत ही मुश्किलो के साथ गुजारा है, ऐसे में हर किसी को इंतजार है कि आने वाला नया साल उनके जीवन में नई खुशियां और शुभ समाचार लाए। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार ये साल लोगों के जीवन में नई आशाओं का संचार करने वाला और शुभता से भरा हुआ रहेगा। इस वर्ष की शुरूआत में बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं, नव वर्ष की शुरूआत तो पुष्य योग में हो ही रही है साथ ही दो और शुभ संयोग भी बन रहे हैं।  जिसकी वजह से आने वाला साल बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से शुभ संयोग लेकर आ रहा है नया साल...
विज्ञापन

2 of 4
गणेश गजानन
ज्योतिष के अनुसार इस बार नए साल की शुरूआत तीन शुभ संयोगो अमृत सिद्धि योग, गुरू पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ हो रही है। ये तीनो बहुत ही शुभ संयोग हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों के परिणाम बेहत लाभदायक रहते हैं। इस योग में कोई भी शुभ कार्य करना बहुत अच्छा रहता है क्योंकि यह योग व्यक्ति को सफलता प्रदान करने वाला है, इसी के साथ नव वर्ष पर अमृत योग और गुरू पुष्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार ये योग बेहद शुभ माने जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
Surya Arghya
2021 के पहले दिन मार्गशीष (अगहन) मास की द्वितीया तिथि है। नव वर्ष पर चंद्रमा मिथुन में तो सूर्य धनु राशि में रहेंगे। जिससे नए साल पर पुष्य महायोग का निर्माण हो रहा है, जो ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। 31 दिसंबर को संध्या काल में 7 बजकर 49 मिनट से 1 जनवरी 2021 के सूर्योदय तक पुष्य योग रहेगा। नव वर्ष की पूर्व संध्या समय पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह योग भी कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है। इसके अलावा अमृत योग भी बन रहा है।
 
विज्ञापन

4 of 4
surya
इस बार नव वर्ष की शुरूआत पुष्य योग में हो रही है, इसलिए नव वर्ष की शुरूआत सूर्य नारायण की पूजा से करनी चाहिए। इस योग में सूर्य भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है। साधक को सूर्य के समान तेज की प्राप्ति होती है। पौष माह में दान का बहुत महत्व माना जाता है। इस समय किए गए दान को बहुत पुण्य प्राप्त होता है। इसलिए नव वर्ष की शुरूआत दान के साथ करें। इससे आपका आने वाला साल मंगलमय रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें