फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी राशि से जानिए किस राशि का व्यक्ति होगा आपका सच्चा दोस्त

Sat, 18 Jul 2020 07:56 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राशि अनुसार मित्रता - फोटो : सोशल मीडिया
किसी के साथ हमारी दोस्ती आम होती है तो किसी के साथ बहुत ही खास हो जाती है। गहरी दोस्ती हर किसी से नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी के साथ हमारी दोस्ती हमारी राशि और सामने वाले की राशि पर आधारित होती है। दरअसल राशियों के बीच मित्रता और शत्रुता का संबंध होता है। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार, किस राशि के जातक बनेंगे आपके अच्छे दोस्त। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
मेष राशि में जिनका जन्म हुआ है उनके लिए सबसे अच्छे मित्र सिंह और धनु राशि के व्यक्ति होते हैं। जबकि मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
वृष राशि वालों की दोस्ती कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वालों के साथ सामन्य रहती है, जबकि बुध की कन्या राशि और शनि की मकर राशि के व्यक्तियों के साथ दोस्ती यादगार बन जाती है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
जिनका जन्म मिथुन राशि में होता है होता है उनकी दोस्ती और साझेदारी तुला एवं कुंभ राशि वालों से अच्छी रहती है। जबकि धनु, मेष और सिंह राशि वालों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
वृष, कन्या और मकर राशि वालों के साथ कर्क राशि की मित्रता ठीक-ठाक रहती है। जबकि मंगल की वृश्चिक और मीन राशि वाले व्यक्तियों के साथ इनकी गाढ़ी दोस्ती होती है। दोनों एक दूसरे को सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
इस राशि के व्यक्तियों की दोस्ती मेष एवं धनु राशि के व्यक्तियों के साथ प्रगाढ़ होती है। जबकि मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
कन्या राशि वालों की मित्रता वृष एवं मकर राशि के व्यक्तियों के साथ सफल होती है। कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती कुल मिलाकर ठीक चलती है।

8 of 13
राशि
तुला
तुला राशि वालों की दोस्ती मिथुन एवं कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ खूब निभती है। जबकि मेष, सिंह व धनु राशि वाले व्यक्तियों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की दोस्ती कर्क, वृश्चिक, वृष, कन्या एवं मकर इन पांच राशि के लोगों के साथ अच्छी रहती है।

10 of 13
राशि
धनु
धनु राशि के जातकों की मित्रता मेष और सिंह राशि के लोगों से इनकी घनिष्ठ मित्रता होती है, जबकि मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों के साथ इनके अच्छे संबंध रहते हैं।

11 of 13
राशि
मकर
मकर राशि के जातकों की दोस्ती कन्या, वृष और कर्क राशि वालों के साथ लंबे समय तक चलती है। इनके बीच बेहतर तालमेल होता है। जबकि मीन राशि के लोगों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।

12 of 13
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के जातक मिथुन व तुला राशि वालों से दोस्ती करना आपके लिए सुखद रहता है। इनके साथ दोस्ती लंबे समय तक कायम रहती है जबकि मेष, सिंह और धनु राशि वालों के साथ दोस्ती सामान्य रहती है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
मीन राशि के जातक कर्क व वृश्चिक राशि वालों के साथ दोस्ती करेंगे तो मित्रता सफल रहेगी। इससे आपस में विवाद की संभावना कम होगी और तालमेल अच्छा रहेगा। वृष, कन्या, मकर राशि वालों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें