फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये सात काम

Wed, 15 Jul 2020 04:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन कुछ कार्यों को करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। यहां हम ऐसे सात कार्य बताने जा रहे हैं जिनको बुधवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ये कार्य इस प्रकार हैं।

विज्ञापन

  • बुधवार के दिन मां-बहन और बेटी समान स्त्रियों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आप बड़े-बड़े कार्य को अपने बौद्धिक कौशल से आसानी से कर गुजरेंगे। आज के दिन मां और बहन समान महिला को हरे वस्त्र या चूड़िया दान करना चाहिए।

  • बुधवार के दिन आर्थिक मामलों में उधार लेन-देन करना शुभ नहीं होता है। इससे आर्थिक मामलों में कामयाबी नहीं मिलती हैं। आज के दिन उधार में दिया गया पैसा अथवा लिया गया धन लाभकारी नहीं होता है। आज के दिन लिया गया कर्ज आर्थिक हानि की ओर ले जाता है। इसलिए ध्यान से आज के दिन कर्ज न लें।

  • बुध ग्रह वाणी और संवाद का कारक होता है। बुधवार के दिन कड़वे वचन का प्रयोग करना बुध ग्रह को कमजोर बनाता है। इसलिए आज के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। घर में धन-समृद्धि आएगी।

  • बुधवार के दिन आर्थिक निवेश करना हानि का सौदा हो सकता है। आर्थिक हानि से बचने के लिए बुधवार के दिन भूलकर भी निवेश न करें। निवेश करने के लिए सबसे उत्तम दिन शुक्रवार का होता है।

  • बुधवार के दिन भूलकर भी किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए। बल्कि आज के दिन उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे आपके कार्य सिद्ध होंगे। आपकी कोशिश ये रहनी चाहिए कि आज के दिन किन्नरों को कुछ दान जरूर दें।

  • बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर दिशाशूल होता है। इस दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आज के दिन पश्चिम की ओर यात्रा नहीं करना चाहिए। बुधवार के दिन गणपति महाराज की आराधना करना शुभ होता है।
विज्ञापन

  • पति की लंबी और दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं को बुधवार के दिन काले वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही न ही शादीशुदा महिलाओं को आज के दिन काले रंग के आभूषणों को धारण करना चाहिए। इस दिन हरे वस्त्रों का प्रयोग करना लाभकारी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें