फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके अंगूठे का आकार खोलता है व्यक्तित्व के राज, जानें कैसे

Wed, 17 Feb 2021 02:13 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
समुद्रशास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें चेहरे और शरीर के विभिन्न अंगो के आकार निशान और रंग को देखकर उसके अनुसार व्यक्ति के भविष्य, स्वाभाव और व्यक्तित्व के बारें में जानकारी दी जाती है। इसी तरह से हाथ में बना हुए निशान और उंगली-अंगूठे को देखकर भी व्यक्ति के बारे में जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ के अंगूठे की बनावट को देखकर भी उसके स्वाभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आपके हाथ का अंगूठा आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सामुद्रिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे का आकार उसकी हथेली के अनुपात में सामान्य के छोटा होता है तो ऐसे लोगों की कार्य करने की क्षमता कम होती है। ये लोग किसी भी कार्य को धीमी गति से करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये लोग औरों के मुकाबले में थोड़े कमजोर हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता यानि काफी हद तक पीछे की ओर मुड़ जाता है। ऐसे लोगों का स्वाभाव भी बहुत लचीला होता है। ये लोग अपने आपको किसी भी परिस्थिति में ढालने के लिए सक्षम होते हैं। ये लोग हठी स्वाभाव के नहीं होते हैं।

4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि किसी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे का मध्यम भाग अधिक लंबा होता है तो ऐसे व्यक्ति की तर्क शक्ति बहुत अच्छी होती है। ये लोग अपनी तर्क शक्ति और तेज दिमाग के कारण समाज में मान-सम्मान को प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंगूठा
यदि किसी व्यक्ति के हाथ की अंगूठा उसकी हथेली के साथ पूरा कोण बनाता हो तो सामुद्रिक शास्त्र में माना जाता है कि ऐसे लोग दिल के बहुत बड़े होते हैं। ये लोग हर किसी की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग दयावान और प्रेमी स्वाभाव के होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें