फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें मनोकामना के अनुसार किस पदार्थ से करवाना चाहिए रुद्राभिषेक

Tue, 16 Feb 2021 06:34 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
भगवान शिव - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव देवों के भी देव हैं इसलिए इन्हें महादेव कहा जाता है। इसके साथ ही ये बहुत ही जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं। भगवान शिव को सच्चेमन से यदि एक लोटा जल भी अर्पित कर दिया जाए तो वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए इन्हें भोलेनाथ भी कहते हैं। फिर भी यदि किसी के मन में कोई विशेष कामना हो तो भगवान शिव प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा उपाय माना जाता है, रूद्राभिषेक। जिसका अर्थ होता है मंत्रोच्चार करते हुए विभिन्न द्रव्यों और पदार्थों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। अलग-अलग मनोकामना की पूर्ति के लिए अलग-अलग द्रव्यों से भगवान शिव जी का रूद्राअभिषेक करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि किस मनोकामना के लिए किस पदार्थ से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 8
शिवलिंग
असाध्य रोग से मुक्ति के लिए  
यदि कोई असाध्य रोग से पीड़ित है या फिर जातक की कुंडली में रोगेश की दशा चल रही हो तो ऐसे में कुशाजल से भगवान शिव का रूद्राभिषेक करवाना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपको असाध्य रोग से भी निजात मिल जाती है।
विज्ञापन

3 of 8
lord shiva
धन प्राप्ति के लिए
यदि आप धन प्राप्ति करना चाहते हैं तो गन्ने के रस से भगवान शिव का रूद्राभिषेक करवाना चाहिए। इसके अलावा धन वृद्धि के लिए शहद और घी से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

4 of 8
shivling
संतान सुख की कामना पूर्ति के लिए
संतान सुख हर मनुष्य के जीवन में सारी धन-संपत्ति से ऊपर होता है। यदि आपको संतान सुख और परिवार में खुशहाली की कामना हैं तो दूध से भगवान शिव का रूद्राअभिषेक करवाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
भगवान शिव का रुद्राभिषेक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्वर से मुक्ति पाने के लिए
यदि कोई ज्वर सी पीड़ित हैं और औषधि से भी लाभ नहीं हो पा रहा है तो गंगा जल या शीतल जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। माना जाता है कि इससे तेज ज्वर से भी राहत मिलती है।
विज्ञापन

6 of 8
शिवलिंग
तेज बुद्धि पाने के लिए
यदि आप अपनी बुद्धि को तेज करना चाहते हैं तो दूध में शक्कर मिलाकर रुद्राभिषेक करवाना चाहिए। माना जाता है कि यदि कोई मंदबुद्धि भी शक्कर मिश्रित दूध से अभिषेक करता है तो उसकी बुद्धि भी तेज हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
भूमि-भवन और वाहन प्राप्ति के लिए
यदि कोई भूमि-भवन और वाहन की कामना रखता है तो उसे भगवान शिव का रूद्राभिषेक दही से करवाना चाहिए। मान्यता है कि दही से रूद्राभिषेक करने से भूमि-भवन और वाहन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

8 of 8
शिवलिंग
शत्रु और मार्केश दशा से बचने के लिए
यदि आप शत्रुओं से परेशान हैं, शत्रु आपके ऊपर हावी हो रहे हैं तो ऐसे में आपको सरसों के तेल से भगवान शिव का रूद्राभिषेक करवाना चाहिए। यदि आपकी कुंडली में मार्केश की दशा बन रही है तो भी सरसों के तेल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें