सपने देखते समय हम एक काल्पनिक संसार में खो जाते हैं कई बार जो स्वप्न हमें दिखाई देते हैं उनको देखकर हम डर जाते हैं और कभी ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो एक सुखद अहसास देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का अर्थ होता है। रात को सोते समय आने वाले सपने हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं और भविष्य से संबंधित होते हैं। सोते समय दिखाई देने वाले कुछ सपने बहुत ही शुभ माने जाते हैं। ये सपने जीवन में तरक्की और प्रेम की बढ़ोत्तरी को दर्शाते हैं।