ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं में ग्रहों की बहुत अहम भूमिका होती है। ग्रहों की शुभ, अशुभ स्थिति से हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष कहता है कि सभी नव ग्रह व्यक्ति को अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। इन नव ग्रहों में मंगल का भी अहम स्थान है। जहां मंगल की अच्छी स्थिति होने पर आपके जीवन में सब कुछ मंगल होता है, वहीं खराब स्थिति के कारण जातक को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्या आपको पता है कि कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें करने से आपका मंगल खराब होता है। तो चलिए जानते हैं कि वे ऐसे कौन से कार्य हैं जिनको करने से मंगल खराब होता है और इससे क्या परेशानियां हो सकती हैं।