सितंबर में जन्मे लोगों के गुण-दोष
- फोटो : Pixabay
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति के जन्म का महीना उसके स्वभाव, गुण-दोष, पसंद-नापसंद आदि के बारे में बहुत-सी बातें बताता है। जैसे सितंबर में जन्मे व्यक्ति दिल से काफी उदार स्वभाव के होते हैं। उदार होने के साथ ही अपने को अधिक महत्त्व देने वाले होते हैं। कोई इनसे अगर कुछ गलत कह दे तो ये सुनते नहीं हैं। ये अपनी धुन के बड़े ही पक्के होते हैं। एक बार जो करने की ठान लेते हैं तो उसे फिर करके ही रहते हैं।