शादी हर इंसान का सपना होता है, फिर चाहे वह पुरूष हो या महिला। हर किसी का सपना होता है कि उसका होने वाला जीवनसाथी हमेशा उससे प्यार करने और ईमानदार हो। मगर शादी के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल पाना आज के समय काफी मुश्किल हैं। अगर आप भी अपने जीवनसाथी की तलाश कर रहे है, तो बता दे इस संदर्भ में आपकी राशि काफी सहायता कर सकती है.....
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष
इस राशि के जातकों का जीवनसाथी अच्छी कद काठी वाला होता है। उसकी वाणी मधुरभाषी होती है, साथ ही वह परिवार को जोड़कर चलने में विश्वास रखती है। इस राशि के जातकों का जीवनसाथी धार्मिक और पूजा पाठ करने वाला होगा। अधिकतर देखा गया है कि इस राशि का जीवनसाथी सामर्थ्यवान और कंजूस होता है, साथ ही खरीददारी में काफी होशियार होता है। इस राशि के हमसफर की जोड़ी एक हंस की तरह होती है, लेकिन पत्नी का भाग्योदय थोड़े समय बाद होता है।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
वृष
आपके जीवनसाथी में उच्चाधिकारी होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इस राशि के जातकों के जीवनसाथी कुछ मोर्चों पर आलसी व कठोर स्वभाव होते है। इस राशि का जीवनसाथी रोमांटिक और दिखने में सुंदर होगा। इस राशि का हमसफर सजने संवरने का शौकीन और कला प्रेमी होता है, साथ ही यह देखा गया है कि इस राशि के जातक बात-बात पर क्रोध करने वाले होते हैं।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
इस राशि के जातक खूबसूरत होते हैं और हमेशा अपनी उम्र से कम लगते हैं। इस राशि के जातकों के जीवनसाथी धार्मिक कार्यों में कम रूचि रखने वाला होता है। साथ ही अच्छे कपड़े एवं शॉपिंग का शौकीन होता है। आपके जीवनसाथी के ढ़ेर सारे मित्र होते हैं। ऐसे लोग साहसी एवं शत्रुओं को पराजित करने वाले होते हैं। इस राशि के जातकों का रिश्ता प्यार, रोमांस और जुनून से भरा होता है। इन लोगों की अपने जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छी कैमेस्ट्री होती है, जिस कारण से इनके बीच पारिवारिक समस्याएं बहुत कम उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
इस राशि के जातकों के जीवनसाथी चरित्रवान एवं संग्रही होते हैं। साथ ही गोरे रंग का होता है। इस राशि के लोग भाग्यशाली होते है। वह बड़े कद-काठी वाला होगा लेकिन उसमें रिस्क लेने की क्षमता कम होगी। तेज-तर्रार होने के साथ-साथ छल-बल में माहिर होगा। दूसरों को ठगने वाला लेकिन तुरंत माफी मांगने वाला होगा। इन सभी खूबियों और कमियों के साथ अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार होगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
सिंह
इस राशि के जातकों के जीवनसाथी कार्यकुशल, दानशील किंतु आडंबरयुक्त होता है। रूप रंग के मामले में इस राशि के लोग आकर्षक होते है। नयन-नक्श इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते है, लेकिन क्रोधी स्वभाव की वजह से कई बार आपसी संबंध में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस राशि के लोग स्वाभिमानी व उत्तम हदय वाले होते हैं। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी के जीवन में भाग्य की किरण लेकर आते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
इस राशि के जातकों के जीवनसाथी का धर्म के प्रति कोई खास लगाव नहीं होता है, लेकिन उनका विश्वास अपने कर्म पर होता है। ऐसे लोग अक्सर मनमौजी स्वभाव के होते हैं। इस राशि के जातक का मन जल्द ही नकारात्मक विचारों की अधिकता हो जाती है। इन राशियों का अपने जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता है। प्रचंड स्वभाव एवं अन्य खामियों के बावजूद अत्यंत विद्वान होगा। उसमें अपने विषय को लेकर खासा ज्ञान होता है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला
इस राशि के जातकों के जीवनसाथी कठोर ह्रदय व अस्थिर दिमाग वाला होता है। इस जातक के लोग अपने जीवनसाथी को लेकर थोड़े ज्यादा ही स्वार्थी होते हैं। लेकिन निश्चित रूप से वह बुद्धिमता और चतुराई से किसी को भी मात दे सकती है। ऐसे लोग थोड़े खर्चीले स्वभाव के होते हैं। झूठ बोलना इस राशि के जातकों का सबसे कमजोर पक्ष होता है, जिस कारण ऐसे लोग अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार नहीं होते हैं।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
इस राशि का जीवनसाथी विनम्र, स्थिर स्वभाव का होता है। वह दूसरों पर विश्वास करने वाला और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने वाला होता है। इस राशि के लोग अपने अधिनस्थों पर कम निर्भर रहने वाला होता है। चीजों का त्याग और दूसरों को माफ करना इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है, लेकिन कभी-कभी यह ताकत कमजोरी भी बन जाती है। लेखन और गायन की कला समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ाती है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु
इस राशि के जातक का जीवनसाथी धनी और सद्गुणों से परिपूर्ण होता है। वह हंसमुख और मृदुभाषी होगा। इसके साथ अपनी जरूरत को कैसे दूसरों की तृष्णा बनानी है इन्हे भली-भांति आता है। इस राशि का जीवनसाथी आसानी से लोगों में घुलमिल जाने वाला होता। उसकी वाणी मधुरता और स्वभाव विलासी प्रवृत्ति का होगा। वह बुद्धिमान व दूसरों की मंशा समझकर योजना बनाने वाला होगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर
इस राशि के जातक का जीवनसाथी अमूमन धर्म में रूचि रखने वाला और क्रमप्रधान होता है। वह स्वस्थ शरीर का स्वामी, साथ ही बातचीत की कला में निपुण और आमतौर पर सहनशीलता का परिचय देने वाला होता हैं। वह लोगों की सेवा में विश्वास रखता है। कुल मिलाकर इस जातक का जीवनसाथी अपने हमसफर के लिए धन व वैभव का मार्ग खोल देती है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
आपका जीवनसाथी निर्भीक और वाणी में कठोर होगा। इस राशि के जातक का जीवनसाथी इधर-उधर घूमने वाला होता है, साथ ही इस राशि का स्वभाव चटोरेपन का होता है। जीवनसाथी स्थूल शरीर और भावुक विचारों का स्वामी होता है। इस राशि के जातक का जीवनसाथी कार्यों को जल्दी निबटाने में विश्वास रखता है। बात-बात में क्रोध करना उसकी सबसे बड़ी कमजोरी होगी, जिसके कारण उसके हमसफर को कई बार नुकसान उठाना पड़ेगा।
मीन
इस राशि के जीवनसाथी के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती होती साथ ही अपने हमसफर के भाग्यवान होती है। उसमें दिखावा करने की आदत के साथ-साथ कामभाव की अधिकता हो सकती है। इस राशि के जीवनसाथी चतुराई में किसी को भी मात दे सकते हैं और यही इनका सबसे बड़ा हथियार भी होता है। आपका जीवनसाथी दूसरों की चीजों से अपना काम निकालने में माहिर होगा।