फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृष राशि वालों की ये विशेषता उन्हें बनाती है बेहद खास

Mon, 06 Apr 2020 12:20 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rashi
राशिचक्र में वृष दूसरी राशि है। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इसलिए वृष राशि वाले लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, कला, काम, वासन, सौंदर्य आदि का कारक होता है। ऐसे में वृष या वृषभ राशि वालों में शुक्र ग्रह से संबंधित विशेषताएं पाई जाती हैं। तो चलिए जानते हैं वृष राशि वालों के गुण-दोष, शारीरिक रूप-रेखा एवं स्वभाव के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
वृष राशि वालों की शारीरिक रूप रेखा
जिस प्रकार से शुक्र ग्रह सौंदर्यता और आकर्षण को दर्शाता है, ठीक उसी प्रकार वृष राशि वाले सुंदर और आकर्षक काया के होते हैं। अपने से विपरीत लिंग के लोगों (स्त्री है तो पुरुष या पुरुष है तो स्त्री) को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वृष राशि के लोग सुंदर कद काठी, ऊंची नाक, चमकदार आँख और कामुक होठ वाले होते हैं। यानि आपका चेहरा सुंदर और कद कांठी भी बेहद सुंदर होती है।
विज्ञापन

3 of 6
वृष राशि
वृष राशि वालों का स्वभाव
वृष राशि वाले शांत और कोमल स्वभाव के होते हैं। आप व्यावहारिक और अच्छे व्यक्तित्व वाले होते हैं। धन और ऐश्वर्य के प्रति आप अधिक लालायित होते हैं। अपने कार्य के प्रति संजीदा और स्वभाविक रूप से अंतर्मुखी होते हैं। लोग आपके ऊपर विश्वास करते हैं। आप दयालु स्वभाव के भी होते हैं और लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। आप अपनी सुरक्षा और प्रतिबद्धता को अहमियत देते हैं। वृष राशि के जातक अपने करीबी लोगों का ध्यान और उनकी चिंता करते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों का भलिभांति अहसास होता है।

4 of 6
सर्दी जुकाम
वृष राशि वालों की सेहत
वृष लग्न वाले जातकों की सेहत अच्छी होती है। इनके शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। लेकिन इसके बावजूद ही कुछ शारीरिक समस्याएं इन्हें रहती हैं। वृश राशि वालों को जुकाम से संबंधित समस्या रहती है। इसके अलावा आपको गुर्दे, गुप्तांग, मूत्राशय, गर्दन और गले में होने वाली समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नकारात्मक पक्ष 
अंतर्मुखी होना कई बार इनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। आप अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने स्पष्ट तरीके से नहीं रख पाते हैं। नए लोगों से भी आप घुलना मिलना बहुत ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। इसलिए आपका सामाजिक दायरा भी सीमित होता है। मन में संकोच का भाव आपको मुखर नहीं बनाता है। प्रेम जीवन में आपको असुरक्षा की भावना रहती है जो आपको शक करने वाला बनाती है। आप काम-वासना के प्रति अधिक आतुर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक - फोटो : success
सकारात्मक पक्ष
आप किसी भी परिस्थिति में हों, लेकिन सच का साथ देते हैं। इसी कारण लोगों के लिए आप विश्वनीय पात्र होते हैं। आपके अंदर कोई कलात्मक प्रतिभा जरुर होती है, जो आपको औरों से भिन्न बनाती है। भौतिक सुख की चाह में आप मेहनती और एक अच्छे कारोबारी होते हैं। समाज में आप अपनी एक व्यावहारिक छवि बनाने में सफल होते हैं। आप लोग अपने मूल्य और सिद्धांतों के प्रति काफी अडिग रहते हैं, और आपके दृष्टिकोण को बदलना आसान भी नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें