फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Astro Tips: गलती से भी किसी को न दें रसोई के ये सामान, वरना कंगाल हो जाएंगे आप

Mon, 12 Sep 2022 01:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गलती से भी किसी को न दें रसोई के ये सामान - फोटो : istock
Kitchen Astro Tips:  हर मनुष्य स्वयं को सुखी बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन इसके बावजूद बहुत कम लोगों सुख समृद्धि मिल पाती है। अगर आप भी सुखी होना चाहते हैं तो रसोई से जुड़े कुछ विशेष उपाय करके  सुख-सौभाग्य की प्राप्ति कर सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार घर की रसोई में बहुत सी ऐसी चीजें जो मनुष्य का भाग्य बनाती हैं और बिगाड़ती भी हैं। ज्योतिष शास्त्र में दान करना अच्छा माना जाता है लेकिन यह भी कहा गया है कि जब हम कुछ भी दान करते हैं तो हम थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। किचन में कुछ ऐसी विशेष वस्तुएं हैं जिन्हें भूलकर भी किसी को दान में नहीं देना चाहिए। यदि कोई ऐसा करता है तो घर की सुख समृद्धि छिन सकती है और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं किचन की कौन सी वो चीजें जिन्हें किसी को देने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
गलती से भी किसी को न दें रसोई के ये सामान - फोटो : फाइल फोटो
  • हल्दी को बेहद शुभ माना जाता है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी हल्दी का दान नहीं करना चाहिए अन्यथा घर पर गुरुदोष लग सकता है। हल्दी को देव गुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है। इस कारण कार्यक्षेत्र में भी दिक्कत हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
गलती से भी किसी को न दें रसोई के ये सामान - फोटो : PTI
  • चावल का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। घर में चावल कभी कम नहीं होना चाहिए अन्यथा शुक्र दोष लग सकता है। शुक्र दोष लगने से घर में झगड़े शुरू हो जाते हैं और परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
गलती से भी किसी को न दें रसोई के ये सामान
  • शनि देव से जुड़ी वस्तुओं को भी दान करने से पहले विचार करना चाहिए। सरसों का तेल शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सरसों का तेल दान न करें और रसोई में तेल का डिब्बा भी खाली नहीं रहना चाहिए अन्यथा शनिदेव नाराज हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें