फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Puja Samagri list: आज है करवा चौथ, जानिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Thu, 17 Oct 2019 10:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ पूजा थाली
पति-पत्नी के बीच विश्वास की डोर को मजबूती प्रदान करने वाला व्रत करवा चौथ 17 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं यह व्रत अपने पति के प्रति समर्पित होकर उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं जन्म-जन्मांतर तक पुनः पति रूप में प्राप्त करने के लिए मंगल कामना करती हैं। पति-पत्नी के अटूट बंधन का यह व्रत हर विवाहित नारी के मन को एक सुखद अनुभूति के एहसास से सराबोर कर देता है। करवा चौथ व्रत की पूजा में कुछ चीजों का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा में किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

विज्ञापन

2 of 7
karwa chauth - फोटो : PTI
सबसे पहले करवा चौथ की पूजा सामग्री में करवा माता की पूजा के लिए उनकी तस्वीर होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
karwa chauth
करवा चौथ व्रत में सींक का होना बहुत जरूर होता है। करवा माता की तस्वीर के अलावा सींक भी माता के शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सींक का करवा चौथ की पूजा में विशेष महत्व होता है।

4 of 7
karwa chauth - फोटो : ट्विटर
बिना करवा के करवा चौथ की पूजा का कोई अर्थ नहीं होता। करवा नदी का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
Karwa Chauth - फोटो : Facebook
करवा चौथ में पूजा में छलनी का होना भी जरूरी होता है। व्रत में महिलाएं अपने पति के चेहरे को छलनी से देखती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
diya
बिना दीपक के कोई भी व्रत या पूजा पूरी नहीं हो सकती। करवा पूजा में दीपक की रोशनी का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karwa Chauth 2017
पूजा की थाली में फल, फूल, सुहाग का सामान, जल, दीपक और मिठाई होनी चाहिए। इन चीजों से करवा माता की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद लेकर अपने परिवार के मंगलकामना की प्रार्थना कर पूजा संपन्न की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें