फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karva Chauth 2019: इस करवा चौथ पति की लंबी उम्र के लिए राशि अनुसार पहने कपड़े

Mon, 14 Oct 2019 08:07 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
karwa chauth - फोटो : PTI
करवा चौथ का व्रत इस बार 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। यह व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए रख रही है व्रत तो अपनी राशि के हिसाब से करें कपड़ों का चुनाव।

विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि 
मेष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ की पूजा के समय लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष राशि 
वृष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर सिल्वर और लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से उनके लिए पति के प्यार में कभी कमी नहीं आती है।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि 
इस राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और हरे-लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद का दीदार करना चाहिए। ऐसा करने से उनके पति की आयु लंबी होती है। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि 
कर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल-सफेद रंग की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर पूजा करनी चाहिए और भोग में सफेद बर्फी का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से पति का दोगुना प्यार मिलता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि
इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं। ये महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से भगवान उन पर जल्दी प्रसन्न होते है और वैवाहिक जीवन में हमेशा प्यार बनाएं रखते है। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि 
कन्या राशि वाली महिलाएं लाल-हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनें तो उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता और बढ़ जाएगी।

8 of 13
rashi
तुला राशि 
इस राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल, सिल्वर-गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े उनके लिए बेहद शुभ हो सकते हैं। ऐसा करने पर पति का साथ और प्यार दोनों हमेशा बने रहेंगे। 

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि 
इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा। 

10 of 13
rashi
धनु राशि 
इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें तो भगवान उन पर प्रसन्न हो जाएंगे। 

11 of 13
rashi
मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग है इलेक्ट्रिक ब्लू। इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी हो सकती है।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि
ऐसी महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे उनके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
इन महिलाओं को लाल रंग या फिर गोल्डन कलर या दोनों मिक्स कलर के कपड़े पहनना शुभ होता है। ऐसा करने से वह अखंड सौभाग्यवती बनी रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें